डिज्नी+ हॉटस्टार ने हाल ही में अपनी आने वाली स्पाइन चिलिंग रोमांटिक थ्रिलर फ्रेडी की घोषणा की थी । बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, एनएच स्टूडियोज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित, शशांक घोष द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन और अलाया एफ अभिनीत, यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को विशेष रूप से डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी ।

कार्तिक आर्यन और अलाया एफ की फ़्रेडी
कार्तिक की मोस्ट अवेटेड फ्रेडी, डॉ. फ्रेडी जिनवाला की यात्रा के बारे में है, जो एक शर्मीला, अकेला और सामाजिक रूप से अजीब व्यक्ति है, जो अपने मिनिएचर प्लेन्स के साथ खेलना पसंद करता है और उसका एकमात्र दोस्त उसका पालतू कछुआ 'हार्डी' है । असामान्य ट्विस्ट, टर्न्स और भावनाओं के महाजाल से भरी, फ्रेडी दर्शकों को उनकी सीटों के किनारे पर ले आने का वादा करती है ।
ऐसे में फ्रेडी के साथ अपनी दूसरी फीचर फिल्म बनाने वाली अलाया एफ ने बॉलीवुड के सबसे हॉट स्टार कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, “कार्तिक के साथ काम करना न केवल कुल मिलाकर एक अद्भुत अनुभव था, बल्कि मुझे लगता है कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा भी हैं । वह अपनी फिल्मों के लिए बेहद ऊर्जा और उत्साह रखते हैं । वह इतने ड्रिवेन और हार्ड वर्किंग है कि वह वास्तव में एक हाई बेंचमार्क सेट करते हैं । उन्हें काम करते हुए देखना और उनके साथ काम करना मेरे मूल विश्वास को वैलिडिटी करता है, कि अगर आप अपने काम के प्रति जुनूनी हैं और अगर आप लगातार कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको वह सब कुछ हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता जो आप चाहते हैं ।”
















