करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण 6, में सारा अली खान ने खुलकर कबूला था कि उन्हें कार्तिक आर्यन पर क्रश है । इसके बाद सारा अली खान और कार्तिक आर्यन सुर्खियों में आ गए । जहां सारा अली खान ने तो कार्तिक को लेकर अपनी फ़ीलिंग्स जाहिर कर दी लेकिन कार्तिक आर्यन की तरफ़ से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई । लेकिन हाल ही में कॉफ़ी विद करण 6, में अपनी आगामी फ़िल्म लुका छुपी की को-स्टार कृति सैनॉन के साथ पहुंचे कार्तिक आर्यन ने बात को कबूला कि वह भी सारा को डेट करना चाहते हैं लेकिन सारा के पापा सैफ़ अली खान की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहे है ।

Kartik Aaryan CONFESSES why he asked out Ananya Panday and NOT Sara Ali Khan

सारा को डेट करने के लिए कार्तिक आर्यन पहले अपना बैंक बैलेंस बढ़ा रहे हैं

करण के शो में मेहमान बनकर पहुंचे कार्तिक से जब पूछा गया कि, सारा के प्रपोजल के बाद भी "कॉफी डेट" में इतनी देरी क्यों ? इस पर कार्त‍िक आर्यन ने कहा, "मैं पैसे कमाने की कोशिश कर रहा हूं । इसके पीछे वजह हैं सैफ सर ।"

"शो पर जब सैफ सर आए थे तो उन्होंने कहा था कि क्या उनके पास पैसे हैं ? सारा एक प्र‍िंसेस है । आपको तो पता ही है, सारा को डेट करने के लिए बैंक बैलेंस की जरूरत है । जब भी मेरे पास बैंक बैलेंस होगा, मैं सारा को डेट पर चलने के लिए जरूर कहूंगा ।"

कार्तिक के इस जवाब को सुनकर करण ने उनसे पूछा अगर सारा को डेट के लिए नहीं पूछा फिर अनन्या के साथ डेट पर क्यों ? इसके जवाब में कार्त‍िक ने कहा, "मैंने अनन्या से कभी डेटिंग के लिए नहीं पूछा ।"

यह भी पढ़ें : सारा अली खान अपने ड्रीम मैन कार्तिक आर्यन के साथ फ़िल्म करना चाहती हैं

फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो खबरों का बाजार गर्म है कि सारा और कार्तिक जल्द ही एक जोड़ी के रूप में इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म लव आज कल 2, में एक दूसरे के अपोजिट नजर आ सकते है । हालांकि इस बारें में अभी तक ऑफ़िशियल ऐलान नहीं हुआ है ।