टीवी के चर्चित शो, द कपिल शर्मा की वजह से हर घर में पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा अपनी नई बॉलीवुड फ़िल्म ज्विगाटो की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । ज्विगाटो एक इमोशनल और दिल छू लेने वाली कहानी है जिसमें सभी को हंसाने वाले कपिल शर्मा लोगो को इमोशनल करते हुए नजर आएंग़े । हाल ही में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और ज्विगाटो के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कपिल शर्मा ने एक हार्ट टचिंग़ किस्सा शेयर किया जो बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ था जब दक्षिण कोरियाई प्रशंसक भारतीय फिल्म ज्विगाटो देखने के बाद फुट फुटकर रोने लगी । बता दें कि, बुसान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने से पहले ज्विगाटो का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुका है ।

जब इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ज्विगाटो को देख रोने लगी दक्षिण कोरियाई प्रशंसक ; कपिल शर्मा ने शेयर किया महामारी के दौरान नौकरी खोने का दर्द

कपिल शर्मा की ज्विगाटो रिलीज के लिए रेडी

एक भावुक क्षण को साझा करते हुए कपिल ने कहा, “मैं और मेरी पत्नी वेन्यू पर बैठे हुए थे तब हमारा ध्यान एक लड़की पर गया और वह हमारी फिल्म देखकर रो रही थी । वो यह भी नहीं जानती थी कि मैं कॉमेडी के लिए जाना जाता हूं, हम उससे मिलने गए और उससे बातचीत की इस दौरान हमें पता चला की वे खुद एक पत्रकार थीं । उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान और उसके बाद उनके देश में भी लोगों ने बड़ी मात्रा में अपनी नौकरी खोई लोग रातोंरात बेरोज़गार हो गए थे इससे मुझे एहसास हुआ कि भले ही ज्विगाटो एक भारतीय फीचर फिल्म है, लेकिन फ़िल्म में जिस भावना को चित्रित किया गया है वह है युनिवर्सल है ।”

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स की फिल्म ज्विगाटो को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है । इस फ़िल्म में कपिल के साथ शाहाना गोस्वामी और तुषार आचार्य भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं । यह फ़िल्म 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है ।