आगामी फ़िल्म कलंक के साथ करण जौहर की बरसों की इच्छा अब पूरी होने जा रही है । इंडस्ट्री की बड़ी स्टारकास्ट के साथ करण ने कल ही अपनी इस फ़िल्म का ऑफ़िशियली ऐलान किया । कलंक फ़िल्म की सबसे खास बात ये है कि ये फ़िल्म पूरे 21 साल बाद बॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय जोड़ी माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को एक साथ लेकर आ रही है । आपको बता दें कि पहले इस फ़िल्म का नाम शिद्दत था और माधुरी दीक्षित पहली पसंद नहीं थी, बल्कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी थी । लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद माधुरी दीक्षित को संजय के अपोजिट साइन किया गया ।

श्रीदेवी की जगह साइन हुईं हैं माधुरी दीक्षित
आपको बता दें कि संजय और माधुरी के अलावा फ़िल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । 1940 की पृष्ठभूमि पर बेस्ड इस एपिक फ़िल्म को अभिषेक वर्मन, द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।
इस फ़िल्म को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए गए मसलन, श्रीदेवी के निधन के बाद करण ने इस फ़िल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, श्रीदेवी की जगह माधुरी को साइन करने पर संजय, जो पहले से ही फ़िल्म का हिस्सा थे, ने फ़िल्म को छोड़ने का फ़ैसला किया क्योंकि संजय और माधुरी एक दूसरे के साथ कोई फ़िल्म नहीं करना चाहते थे, वगैराह-वगैराह । लेकिन अब वर्तमान में करण ने सब कुछ ठीक करते हुए अपनी ड्रीम फ़िल्म को ड्रीम कास्ट के साथ ऐलान कर दि्या । और अब दर्शकों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार है ।
कल माधुरी धर्मा प्रोडक्शन गई जहां उन्होंने सोनाक्षी और आदित्य के साथ लुक टेस्ट दिया । माधुरी इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर बेह्द उत्साहित है । उन्होंने अपनी इसी खुशी को ट्विटर पर जाहिर करते हुए लिखा, “Just finished my shoot with @AnilKapoor and #indrakumar on the sets of #TotalDhamaal and was phenomenal as usual. Now arrived at the sets of #Kalank with @karanjohar for the look test. The sets are breathtaking. Can’t wait for you to see both films!!”
Just finished my shoot with @AnilKapoor and #indrakumar on the sets of #TotalDhamaal and was phenomenal as usual. Now arrived at the sets of #Kalank with @karanjohar for the look test. The sets are breathtaking. Can’t wait for you to see both films!!
— Madhuri Dixit-Nene (@MadhuriDixit) April 18, 2018
यह भी पढ़ें : संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को 21 साल बाद एक साथ लाएगी करण जौहर की कलंक
माधुरी के लिए ये साल काफ़ी रोमांचक है क्योंकि इस साल वह एक नहीं बल्कि दो-दो पुराने साथी कलाकार के साथ फ़िर से काम करेंगी । जहां कलंक में माधुरी संजय के साथ काम करने जा रही हैं वहीं टोटल धमाल में वह अनिल कपूर के साथ काम करेंग़ी ।
















