सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक बार फ़िर बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी कर रहे है । पूरे 10 साल बाद सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को एक साथ लाने का काम कर रही है अली अब्बास जफ़र की आगामी फ़िल्म, भारत । इसके अलावा भारत फ़िल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा, जो पिछले कई सालों से हॉलीवुड में व्यस्त थी, बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रही है । इस फ़िल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा बेहद अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे । कल जब प्रियंका की एंट्री को लेकर ऑफ़िशियल ऐलान हुआ तो आज सलमान ने प्रियंका का स्वागत चुटकी लेते हुए किया ।

सलमान खान ने चुटीले अंदाज में किया प्रियंका का स्वागत
सलमान ने बुधवार को स्माइली के साथ एक मजेदार ट्वीट कर लिखा, ''प्रियंका चोपड़ा आपकी घर वापसी का स्वागत है । जल्दी मिलता हूं । वैसे हमारी फिल्म हिंदी है ।''“#Bharat .. welcomes u back home @priyankachopra . See u soon .. By the way humari film Hindi hai #Salman Khan? . @atulreellife @aliabbaszafar #Eid2019.”
#Bharat .. welcomes u back home @priyankachopra . See u soon .. By the way humari film Hindi hai ;) . @atulreellife @aliabbaszafar #Eid2019
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 18, 2018
सलमान के इस स्वागत में कहीं न कहीं उनका प्रियंका के साथ किया गया मजाक है । जहां हर कोई प्रियंका की बॉलीवुड मेम वापसी पर बेहद खुश है वहीं सलमान ने भी प्रियंका का कमबैक बहुत ही विन्रमतापूर्वक किया है ।
आपको बता दें कि, प्रियंका आखिरी बार 2016 में आई फ़िल्म जय गंगाजल में दिखी थीं । जब इस फ़िल्म में ऑफ़िशियल तौर पर प्रियंका को साइन कर लिया गया तो प्रियंका ने भारत फ़ैमिली से जुड़कर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि, ''भारत! मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की प्रतीक्षा कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं । मैंने अपने पिछले सहयोग में उनसे बहुत कुछ सीखा है और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह फ़िल्म मुझे क्या सिखाती है । मैं अल्वीरा और अतुल और भारत की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं । मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद जो नम्रता से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब मूवी में आप सभी से मुलाक़ात होगी!"
यह भी पढ़ें : हो गया ऐलान ! प्रियंका चोपड़ा ही हैं भारत में सलमान खान की हिरोइन, ये रही डिटेल !
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा का किरदार भारत की आत्मा है । भारत एक बड़ा प्रोजेक्ट है । यह 2004 में आई एक कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी वर्जन है । सलमान की फिल्म भारत में कई दौर देखने को मिलेंगे, इसमें बंटवारा भी शामिल है । सूत्रों की मानें तो फिल्म में 70 सालों का इतिहास दर्ज होगा ।
















