बॉलीवुड में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ी में से एक है । शाहरुख खान और काजोल ने हिंदी सिनेमा को बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी कभी गम जैसी कई हिट फ़िल्में दी है । दोनों की केमिस्ट्री ने हमेशा ही बड़े पर्दे पर कमाल दिखाया है । उनके फ़ैंस आज भी इस जोड़ी को फ़िर से देखना चाहते है ।

काजोल ने शाहरुख खान के सवाल पर दिया जवाब
हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ क्वेस्चन&आंसर सेशन आयोजित किया जिसमें उन्होंने अपने फ़ैंस द्दारा पूछे गए तमाम सवालों के जवाब दिए । एक फ़ैन ने पूछा, 'क्या अगर वो अपनी लाइफ में अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं ? अपने वादे के अनुसार काजोल ने जवाब दिया, 'क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए ?' काजोल से यह भी पूछा गया कि वह शाहरुख खान के साथ फिर कब काम करेंगी । इस पर काजोल ने कहा कि यह शाहरुख खान से पूछो ।

शाहरुख और काजोल ने दी कई हिट फ़िल्में
बता दें कि शाहरुख-काजोल की जोड़ी साल 2015 में रोहित शेट्टी की फ़िल्म हैप्पी न्यू ईयर में साथ नजर आई थी । उसके बाद ये जोड़ी फ़िर से फ़िल्म में नजर नहीं आई ।
यह भी पढ़ें : काजोल ने अपने खूबसूरत अंदाज के साथ बताए सफ़लता के 3 जरूरी मंत्र
काजोल के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपने पति अजय देवगन के साथ आगामी ऐतिहासिक फ़िल्म तानाजी: अनसंग वॉरियर में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी ।
















