गुड न्यूज फ़ेम डायरेक्टर राज मेहता के निर्देशन में बनीं जुग जुग जियो थिएटर में दर्शक जुटाने में कामयाब हो रही है । फ़र्स्ट वीकेंड पर 36.93 करोड़ रु की कमाई करने वाली वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर स्टारर जुग जुग जियो बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है । जुग जुग जियो ने अपने फ़र्स्ट मंडे भी अपने कलेक्शन से निराश नहीं किया । अब तक जुग जुग जियो कुल 41.75 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है ।

Jugjugg Jeeyo Box Office: कुल 41.75 करोड़ रु की कमाई कर चुकी जुग जुग जियो के फ़र्स्ट मंडे कलेक्शन ने फ़िल्म को बनाया साल 2022 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म

वरुण धवन की जुग जुग जियो का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन

जुग जुग जियो ने अपने फ़र्स्ट सोमवार को 4.82 करोड़ रु की कमाई की । इस तरह यह फ़िल्म साल 2022 की फ़र्स्ट मंडे सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली 7वीं फ़िल्म बन गई है । हालांकि फ़र्स्ट मंडे सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फ़िल्मों में केजीएफ़ 2, आरआरआर, द कश्मीर फ़ाइल्स, भूल भुलैया 2, गंगूबाई काठियावाड़ी और सम्राट पृथ्वीराज आगे है ।

साल 2022 की फ़र्स्ट मंडे सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप-10 फ़िल्में-

केजीएफ - चैप्टर 2 - 25.57 करोड़ रु

आरआरआर - 17 करोड़ रु

द कश्मीर फाइल्स - 15.05 करोड़ रु

भूल भुलैया 2 - 10.75 करोड़ रु

गंगूबाई काठियावाड़ी - 8.19 करोड़ रु

सम्राट पृथ्वीराज - 5 करोड़ रु

जुग जुग जियो - 4.82 करोड़ रु

बच्चन पांडे - 3.37 करोड़ रु

रनवे 34 - 2.25 करोड़ रु

बधाई दो - . 1.85 करोड़ रु

3375+ स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई जुग जुग जियो ने भले ही 9.28 करोड़ से अपनी ओपनिंग की हो लेकिन वीकेंड पर इस फ़िल्म ने अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया । इसी के साथ यह फ़िल्म साल 2022 की 6वीं सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन गई ।

लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती जुग जुग जियो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है । दिलचस्प बात ये है कि, जुग जिग जियो के सामने कोई और फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस विंडो पर रिलीज नहीं हुई है इसलिए इसे कमाई का अच्छा मौका मिलेगा । ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो, आने वाले दिनों में जुग जुग जियो की कमाई में भारी इजाफ़ा देखने को मिल सकता है ।