आयुष्मान खुराना की दिवाली रिलीज़ फिल्म थामा ने मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है । दर्शकों को पहले से ही उम्मीद थी कि थामा में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पिछली फिल्मों के कुछ किरदार का जबरदस्त क्रॉसओवर देखने को मिलेगा । और हुआ भी वही । जुलाई में ही बॉलीवुड हंगामा ने खुलासा किया था कि वरुण धवन फिल्म में अपने मशहूर किरदार ‘भेड़िया’ के रूप में थामा में कैमियो करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण ने करीब छह दिन तक इस खास सीक्वेंस की शूटिंग की थी । और अब बॉलीवुड हंगामा को अंदर की जानकारी मिली है कि थामा में भेड़िया का क्रॉसओवर मेकर्स के लिए आसान नहीं था और इसके लिए उन्होंने करोड़ों रू खर्च किए हैं ।

करोड़ों रू का पड़ा थामा में भेड़िया का क्रॉसओवर
एक सूत्र ने बताया, “फिल्म में ‘बेताल vs भेड़िया’ का सीक्वेंस दिखाया गया है, जिसके लिए मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सिर्फ इस सीन पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रोड्यूसर दिनेश विजन चाहते थे कि यह फाइट सीन टॉप-क्लास VFX के साथ बनाया जाए ताकि दर्शक हैरान रह जाएं। आखिरकार, यह सीक्वेंस मैडॉक यूनिवर्स के भविष्य के लिए बेहद अहम है।”
सूत्र ने आगे बताया, “अमर कौशिक, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के फाउंडर और मेंटर हैं, थामा के को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। लेकिन इस खास फाइट सीन की शूटिंग के दौरान वे सेट पर मौजूद थे ताकि हर डिटेल पर नजर रख सकें। चूंकि यह यूनिवर्स के लिए अहम सीन था, इसलिए उन्होंने खुद सुपरविजन किया। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी, और वे अमर के इनपुट्स से पूरी तरह सहमत थे।”
थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का ‘बेताल vs भेड़िया’ क्लाइमेक्स सीन दर्शकों के लिए विजुअल ट्रीट साबित हुआ, जिसमें शानदार VFX और अमर कौशिक की ट्रेडमार्क स्टोरीटेलिंग का जबरदस्त संगम देखने को मिला।
फिल्म ने न सिर्फ हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को एक नई दिशा दी है, बल्कि आने वाले समय में और भी बड़े क्रॉसओवर और गहरे कनेक्शन की झलक भी दिखा दी है।
















