यश राज फिल्म्स (YRF) के चर्चित स्पाई यूनिवर्स की नेक्स्ट फ़िल्म अल्फा, पहली महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर है इसलिए मेकर्स इसे भारत की सबसे पावरफुल एक्शन फिल्म बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी दमदार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी । इसी बीच बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि यशराज फिल्म्स ने अल्फा की रिलीज पोस्टपोन कर दी है । अब यह फ़िल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी । कंपनी का कहना है कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर और अधिक समय देने की जरूरत है, ताकि दर्शकों को बड़े परदे पर एक शानदार और बेमिसाल सिनेमाई अनुभव मिल सके।

आलिया भट्ट और शर्वरी की स्पाई एक्शन थ्रिलर अल्फा की रिलीज हुई पोस्टपोन ; VFX में परफेक्शन के लिए यश राज फिल्म्स ने दिया एक्स्ट्रा टाइम

अल्फा की रिलीज डेट आगे बढ़ी

अल्फा में आलिया भट्ट और शर्वरी के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में आलिया और शर्वरी का सामना बॉबी देओल से एक हाई-ऑक्टेन एक्शन शोडाउन में होगा । यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।

YRF के प्रवक्ता ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, “अल्फा  हमारे लिए बेहद खास फिल्म है और हम इसे अपने सबसे शानदार रूप में पेश करना चाहते हैं। हमें एहसास हुआ कि फिल्म के VFX को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लगेगा। हम चाहते हैं कि दर्शकों को एक यादगार थिएट्रिकल अनुभव मिले, इसलिए हमने रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब अल्फा  17 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी ।”

यह फिल्म आलिया भट्ट की पहली YRF फिल्म है और साथ ही उन्हें पहली बार एक्शन अवतार में पेश करेगी। अल्फा YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया और शर्वरी ऐसे स्टंट्स करती हुईं नज़र आएंगी, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखे।

ट्रेड सोर्स के मुताबिक, “फिल्म को लेकर यह चर्चा कुछ समय से चल रही थी क्योंकि टीम इसे तय समय में पूरा करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन डेडलाइन काफी टाइट थी । ऐसे में रिलीज़ आगे बढ़ाना सही फैसला है । अल्फा  एक अहम फिल्म है और टीम इसे बेहतरीन बनाना चाहती है। इसका मौजूदा रिलीज़ विंडो या किसी अन्य फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।”