Jaya-Bachchan-hosts-a-special-party

भले ही जया बच्चन ज्यादा फ़िल्मों में नजर नहीं आती हो लेकिन अभिनेत्री से राजनेता बनी जया बच्चन का सिनेमा के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है और इसलिए वह तमाम फ़िल्म इवेंट्स और अवॉर्ड्स शो में अपनी उपस्थिती दर्ज कराती है । हाल ही में आयोजित हुए फ़िल्म फ़ेयर अवॉर्ड्स शो में नॉमिनेट और विनर रहीं अभिनेत्रियों को खासतौर पर जया बच्चन ने अपने घर पर दावत दी है और इस पार्टी को पूरी तरह से उन्होंने महिलाओं के बीच वाली पार्टी तक ही सीमित रखा ।

पार्टी के दौरान जया बच्चन ने विद्या बालन, कोंकणा सेन शर्मा, कौसर मुनीर, नसीर मुनीर, मेहर विज, अश्विनी अय्यर तिवारी, स्वरा भास्कर, तिलोस्मा, सीमा पाहवा विश्वास संग पोज भी क्लिक करवाया । मेहर विज, जिसे फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया, ने इस पार्टी की इस तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया और काफ़ी दिलचस्प बात की ।

मेहर ने इंस्टाग्राम पर पूरी गर्ल गैंग के साथ इस तस्वीर को शेयर किया और कहा, ''बीती शाम, सही मायने में पुरस्कार थी जब जया बच्चन जी ने हमें डिनर के लिए आमंत्रित किया था । इसके अलावा, मेहर, जो अपने पहले फ़िल्मफ़ेयर को पाकर बहुत रोमांचित है, ने इस दौरान जया बच्चन और विद्या बालन के साथ कफ़ी दिलचस्प वार्तालाप किया ।

''एक खूबसूरत सी बातचीत मैं आपसे शेयर करना चाहूंगी । जब विद्या बालन मेम ने मुझसे पूछा, ''पुरस्कार प्राप्त करके कैसा महसूस होता है तो मैंने कहा-'मुझे नहीं लगता कि मुझे अब तक जो कुछ मिला है मैं महसूस कर पा रही हूं', तब जया जी ने कहा, ''हां ये एहसास महसूस कभी नहीं होता । मेहर ने कहा ।

मेहर विज, जिसने किस देश में है मेरा दिल और राम मिलाए जोड़ी, जैसे कई लोकप्रिय टीवी शो में ख्याति प्राप्त की, और बजरंगी भाईजान और तुम बिन 2, जैसी बॉलीवुड फ़िल्मों में नजर आ चुकी है ।

वहीं दूसरी तरफ़, अश्विनी अय्यर तिवारी और विद्या बालन भी जया बच्चन की पार्टी में अपने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का जश्न मनाती हुई नजर आई । आपको बता दें कि अश्विनी को जहां उनकी फ़िल्म बरेली की बर्फ़ी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला वहीं विद्या बालन को उनकी फ़िल्म तुम्हारी सुलु के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला ।