फिल्म जगत, व्यापार, खेल, राजनीति के क्षेत्र में सबसे बेहतरीन और स्टाइलिश शख्सियतों के सम्मान में कल रात मुंबई के यशराज स्टूडियो में सातवें वार्षिक एचटी स्टाइलिश अवार्ड 2018 का अयोजन किया गया । इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए बॉलीवुड व टीवी जगत के करीब-करीब सभी सितारें अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आए । इन्होंने अपने अलग ड्रेसिंग सेन्स और बिंदास लुक से रेड कार्पेट पर खूबसूरती की छटा बिखेर दी । और इसी दौरान कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी रहे जिन्होंने अपने फ़ैशन स्टाइलिस्ट के साथ मिलकर नई स्टाइल लेने का जोखिम उठाया । और ऐसा करने में वो भले ही खुद में स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहे हो लेकिन फ़ैशन ब्रिगेड को प्रभावित करने में चूक गए । और उन सेलिब्रिटी में शामिल है सोनम कपूर, श्रीदेवी कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, कृति सैनॉन और टीवी एक्ट्रेस हिना खान, जिन्होंने अपने स्टाइल से फ़ैशन स्टाइलिस्ट को प्रभावित नहीं किया ।

बिना समय गवांए, चलिए आइए एक नजर डालते हैं एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2018 के रेड कार्पेट पर उतरे उन सितारों पर जो अपने स्टाइल से प्रभावित करने में चूक गए ।

सोनम कपूर

HT-Most-Styish-Awards-2018-Worst-Dressed-Aishwarya-Rai-Bachchan-Sonam-Kapoor-Sridevi-Kapoor-Kriti-Sanon-and-Hina-Khan-fail-to-evoke-a-wow-on-the-red-carpet-1

बॉलीवुड की फ़ैशन आइकन सोनम कपूर को इस अवॉर्ड शो के लिए स्टाइलि किया उनकी बहन रिया कपूर ने । हमें सोनम के रेड कार्पेट के लिए चमकीले पीले रंग की ड्रेस के चुनाव ने काफ़ी हैरान किया । ह्यूंमी नील्सन गाउन के डिजाइनर गाउन के साथ सोनम ने गले में एक खूबसूरत सा चोकर, हाथों में कफ़्स और उंगुली में रिंग पहनी । लेकिन अफ़सोस, सोनम व रिया की स्टाइलिश जोड़ी के लिए सोनम का ये लुक काफ़ी निराशाजनक रहा और इसने हमें काफ़ी निराश किया ।

श्रीदेवी

HT-Most-Styish-Awards-2018-Worst-Dressed-Aishwarya-Rai-Bachchan-Sonam-Kapoor-Sridevi-Kapoor-Kriti-Sanon-and-Hina-Khan-fail-to-evoke-a-wow-on-the-red-carpet-2

चमकदार पिंक कलर के जंपसूट के साथ श्रीदेवी खुली तोड हील्स, बोल्ड मैक अप और ब्लो ड्राइड हेयर के साथ नजर आई । लेकिन श्रीदेवी का ये लुक प्रभावित नहीं कर सका और इसका जिम्मेदार रहा उनका जंपसूट ।

ऐश्वर्या राय बच्चन

HT-Most-Styish-Awards-2018-Worst-Dressed-Aishwarya-Rai-Bachchan-Sonam-Kapoor-Sridevi-Kapoor-Kriti-Sanon-and-Hina-Khan-fail-to-evoke-a-wow-on-the-red-carpet-3

इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन फ़ैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कढ़ाईदार और जड़े हुए ब्लैक-गोल्ड क्रिएशन में नजर आई । ऐश के खुले बाल और हल्का मेकअप भले ही उन्हें काफ़ी सूदिंग लग रहा हो लेकिन हमारे लिए ये देखना काफ़ी बोरिंग रहा ।

कृति सैनॉन

HT-Most-Styish-Awards-2018-Worst-Dressed-Aishwarya-Rai-Bachchan-Sonam-Kapoor-Sridevi-Kapoor-Kriti-Sanon-and-Hina-Khan-fail-to-evoke-a-wow-on-the-red-carpet-4

सु्कृति ग्रोवर द्दारा स्टाइल की गई कृति सैनॉन ने इस मौके पर गैब्रिएला के डिजाइनर फ्रिंज वाले चमकीले पीले रंग के गाउन को पहना।  पीचे बंधी हुई पॉनी और हल्का मेक अप किया । यहां कृति के लुक से हमारी शिकायत उनकी हेयर स्टाइलि को लेकर रही । इस ड्रेस के लिए उन्हें कुछ और हेयर स्टाइल चुननी चाहिए थी ।

हिना खान

HT-Most-Styish-Awards-2018-Worst-Dressed-Aishwarya-Rai-Bachchan-Sonam-Kapoor-Sridevi-Kapoor-Kriti-Sanon-and-Hina-Khan-fail-to-evoke-a-wow-on-the-red-carpet-5

बिग बॉस 11 की फ़ाइनलिस्ट हिना खान ने बड़ी-बड़ी आस्तीन व लंबे कट वाले व्हाइट और गोल्ड कलर के गाउन को चुना । इसके साथ उन्होंने डार्क लिप्स और चपटे बाल का ऑप्शन चुना । हिना के लुक में हमें जिस चीज ने हैरान किया वो थी उनकी ड्रेस की बड़ी-बड़ी आस्तीन और डार्क लिप्स ।

बहरहाल, भले ही इन अभिनेत्रि्यों का लुक हमें प्रभावित करने में असफ़ल रहा हो लेकिन रेड कार्पेट पर उनका शानदार आत्मविश्वास और जिस ग्रेस के साथ उन्होंने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। वाकई काबिलेतारीफ़ था ।