
अक्षय कुमार और तापसी पन्नू अभिनीत फ़िल्म बेबी को आज तीन साल पूरे हो गए है और आज इस खास दिन पर एक बात सामने आई जो यकीनन इससे पहले किसी को भी पता नहीं होगी । बहुत कम लोग जानते हैं कि नीरज पांडे की ब्लॉकबस्टर फिल्म बेबी का शुरुआती शीर्षक अय्यारी था जो कुछ दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है ।
बेबी आज से लगभग 3 साल पहले रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब पसंद किया गया था । नीरज पांडे की जासूसी थ्रिलर फिल्म बेबी को शुरू में अय्यारी नाम दिया गया था, लेकिन बाद में इसे बदल कर बेबी कर दिया गया, जो कि फिल्म में एक अभियान को संदर्भित करता है ।
नीरज पांडे के साथ अक्सर काम करने वाले मनोज बाजपेयी ने कहा,"नीरज पांडे के साथ काम करना हमेशा एक उल्लेखनीय अनुभव रहा है और कई अवसरों पर उनके साथ बैठ कर विचारों और अनुभवों को साझा करना एक विशेषाधिकार होता है । बेबी की रिलीज को तीन साल पूरा होने पर फ़िल्म की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं । यह एक अद्भुत फिल्म थी, इसे देखकर मज़ा आया था । वास्तव में मैंने इसे बरेली में देखा था, जब मैं अलीगढ़ के लिए शूटिंग कर रहा था । वहाँ एक मल्टीप्लेक्स था जहां यह फिल्म रिलीज हुई थी, मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं वहां जा कर फ़िल्म का पहला शो देखु, जिसके बाद मैंने शीघ्र ही नीरज पांडे को फ़ोन किया और इस तरह के तेज गति वाली थ्रिलर बनाने के लिए उन्हें बधाई दी । हमारे देश की खुफिया एजेंसिया किस तरह काम करती है यह देखना हमारे लिए आंखे खोल देने वाला अनुभव था ।"
नीरज पांडे ने बेबी, ए वेडनेसडे और अपनी अगली फिल्म अय्यारी जैसी फिल्मों के साथ जासूसी थ्रिलर शैली के मालिक के रूप में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है ।
नीरज पांडे अपनी अंतिम निर्देशित एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के दो साल बाद निर्देशन के मैदान में उतर रहे है जिसने न केवल दर्शकों और आलोचकों से वाहवाही प्राप्त की थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जीत हासिल की थी ।
फिल्म निर्माता ने ए वेडनेसडे, स्पेशल 26, एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी आदि जैसी अपनी आकर्षक फिल्मों के साथ दर्शकों के दिलों को जीत लिया था । और अब दर्शक फिल्मकार द्वारा एक और अद्भुत फिल्म देखने के इच्छुक हैं ।
















