हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेस और, शाहरुख खान के चार्म,आकर्षण और ढेर सारी भावनाओं से भरपूर, जवान के प्रीव्यू ने सोशल मीडिया पर सुनामी ला दी है । जवान का प्रीव्यू देख कर शाहरुख खान के फैंस और भी ज्यादा उत्सुक्त हो गये है । जवान के प्रीव्यू को मिले लोगों के प्यार से अभिभूत होकर शाहरुख खान ने जवान के डायरेक्टर एटली से लेकर पूरी स्टार कास्ट समेत म्यूज़िक डायरेक्टर को स्पेशल धन्यवाद कहा है । जवान की संपूर्ण टीम का आभार व्यक्त करते हुए शाहरुख़ खान ने निर्देशक एटली के लिए लिखा, “Your are da man!!!!”

शाहरुख खान ने जवान की टीम का किया शुक्रिया अदा
खैर, यह सिर्फ प्रशंसक नहीं थे जो स्टार के प्रति अपना प्यार और शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे थे, बल्कि इस एक्शन थ्रिलर में एस.आर.के के सह-कलाकार और टीम के सदस्य, निर्देशक एटली, सह-कलाकार विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा, पैन इंडिया नृत्य निर्देशक, शोबी पॉलराज, अभिनेता योगी बाबू, संपादक रूबेन और सह-निर्माता गौरव वर्मा भी शामिल हुए। अपने सह कलाकार को सोशल मीडिया पर जवान का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त करते हुए देख किंग खान खुद अपने टीम के प्रति अपना प्यार जाहिर करने से खुदको रोक नहीं पाए और उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़े हर व्यक्ति और कलकार को अपने ख़ास अंदाज़ में शुक्रिया कहा ।
Sirrrrrr!!! Maaasssssss!! Your are da man!!!! Thank u for everything and making sure the A K Meer gave his inputs along with Priya!! Love u all. https://t.co/MkfColhgd5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Sir an honour to work with you. Thanks for teaching me a bit of Tamil on the sets & the delicious food u got. Love u Nanba! https://t.co/b346h1zjrt
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Thank u @shobimaster for making me dance like a cool hero. Please give my love to your whole team. I tried my best…. https://t.co/0yFRYOLy3G
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Thank u my ‘Guthi’ too much fun having u on this journey. You are so good in the film! Love u https://t.co/OwzeTPKtzr
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Thank u Yogi sir. It was sooo fun to work with you again. https://t.co/B7T5A0QOcN
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Thank u @AntonyLRuben for all the cuts and chops!! My love to u…and now you can get a hair cut and catch up on some sleep. https://t.co/FcPjkdMqLf
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Thank u so much and sorry for troubling u all the time but then u are like our Family man!! https://t.co/cDEDYx1GGi
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Thanks Da @dop_gkvishnu as always your lighting is awesome!! Thanks for making me look nice even bald!!! https://t.co/iwOnLLFgnD
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Love you to the moon ( because it can be seen only at night ) and back beta. Will miss our Vampire nights!! https://t.co/QRqpEEIVQ9
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2023
Thank u for being so sporting through out the hectic shoot. Bless u https://t.co/GJKMQv5xDj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 12, 2023
Well done my man. You and your team have gone beyond the call of films with this one. All the best to all of us. https://t.co/EAeVnm6jOq
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 12, 2023
जवान सबसे प्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसे किसी भारतीय फिल्म के लिए पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर निर्मित किया गया है । इस फ़िल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनके अलावा दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे । ऐसे में इन सितारों की मौजूदगी ने सभी भारतीय भाषाओं के दर्शकों के लिए अपनी अपील को बढ़ाया है, और इस तरह से यह एक सच्ची पैन इंडिया फिल्म बन गई है ।
जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं । यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी ।
















