ब्लॉकबस्टर पठान में अपने सिजलिंग अवतार से लोगों के होश उड़ाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका, शाहरुख खान स्टारर अपकमिंग फिल्म जवान में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी । हाल ही में इस मेगा फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ है जिसमें दीपिका की भी एक झलक नजर आईं जिसे देख फैन्स पहले ही अपना दिल हार बैठे है । फिल्म के प्रीव्यू में दीपिका ट्रेडिशनल साड़ी अवतार में खूबसूरती के साथ एक्शन सीक्वेंस करती देखी जा सकती हैं । बता दें इससे पहले पठान में एक्ट्रेस के एक्शन अवतार को सभी ने पसंद किया हैं ।

साड़ी में एक्शन सीन करती नजर आ रहीं दीपिका पादुकोण
अब जवान के प्रीव्यू में एक्ट्रेस सहजता से एक्शन करती नजर आ रही हैं । ऐसे में दीपिका के फैन्स के बीच उत्साह साफ है क्योंकि वे फिल्म में उनकी स्पेशल अपीयरेंस को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते । बेशक दीपिका पादुकोण की स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार प्रदर्शन फिल्म में चार चांद लगा देगा । वहीं एक और बात जो इस फिल्म को और एक्साइटिंग बनाती है, वह है पठान के बाद शाहरुख खान-दीपिका पदुकोण का फिर से एक साथ आना ।

वर्क फ़्रंट की बात करें दीपिका के दूसरे आने वाले प्रोजेक्टस की तो उसमें फाइटर और प्रोजेक्ट के शामिल हैं ।
















