हमने आपको हाल ही में बताया था कि धड़क स्टार जाह्नवी कपूर अपने फ़र्स्ट आउतडोर शूट के लिए बार्सिलोना पहुंची है । यहां 3 दि्न लंबा उनका शूटिंग शेड्यूल होगा । दर असल, जाह्नवी कपूर एक फ़्रेगरेंस ब्रांड की शूटिंग के लिए बार्सिलोना पहुंची है । वह यहां जाने के लिए बहुत उत्साहित थी क्योंकि ये उनकी फ़ेवरेट घूमने की जगह है । बार्सिलोना में जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर और BFF तनिशा संतोषी को भी साथ लेकर गई है ।

एक विज्ञापन शूट के लिए बार्सिलोना पहुंची जाह्नवी कपूर
बार्सिलोना पहुंचकर जाह्नवी अपनी गर्ल ब्रिगेड के साथ खूब एंजॉय कर रही है । इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली जिसमें जाह्नवी अपनी बहन खुशी और BFF तनिशा के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर में नजर आई । जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी इस तस्वीर को पोस्ट किया । वैसे कपूर सिस्टर्स का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचा रहा है ।
यह भी पढ़ें : Oops! जाह्नवी कपूर को डेटिंग-रोमांस करने की परमिशन नहीं है ?
प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म तख्त में नजर आएंगी । बता दें कि तख्त एक मल्टीस्टारर ऐतिहासिक फ़िल्म है ।
















