नया साल शुरू हो चुका है और बॉलीवुड फ़ैंस हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के दिग्गज फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र डब्बू रतनानी के फ़ोटोशूट में बॉलीवुड के ए-लिस्ट बॉलीवुड सितारों को एक अलग अंदाज में देखने के लिए बेकरार है । डब्बू रतनानी के प्रतिष्ठित कैलेंडर में बॉलीवुड कलाकारों का एक अलग अंदाज देखना वाकई फ़ैंस के लिए एक ट्रीट की तरह होता है । डब्बू रतनानी के कैलेंडर में हर साल सुर्ख़ियों में रहता हैं, और इस बार भी डब्बू रतनानी कैलेंडर 2019 सुर्खियों में छाया हुआ है ।

Behind The Scenes:  डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर में कृति सैनॉन ने स्विमसूट में  दिखाया सेक्सी लुक तो टाइगर श्रॉफ़ ने दिखाया माचो लुक

डब्बू रतनानी के कैलेंडर में बॉलीवुड सिलेब्स का गॉरजियस अवतार

सबके बीच बॉलीवुड के नए सुपरस्टार टाइगर, जिसने अब तक के अपने फ़िल्मी करियर में हर साल हिट फ़िल्म दी है, न केवल यंगस्टर्स में बल्कि बच्चों में भी काफ़ी लोकप्रिय है । डब्बू के प्रतिष्ठित कैलेंडर में टाइगर अपने माचौ लुक में नजर आए । बीच बैकग्राउंड वाले इस फ़ोटो में टाइगर शर्टलैस अवतार में अपनी बॉडी फ़्लॉंट करते हुए दिखाई दे रहे है । हमारे पास इस शूट की कई सारी बीहाइंड द सीन तस्वीरें है और ये इसकी एक झलक है ।

Behind The Scenes:  डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर में कृति सैनॉन ने स्विमसूट में  दिखाया सेक्सी लुक तो टाइगर श्रॉफ़ ने दिखाया माचो लुक

कृति सैनॉन का सेक्सी लुक

बरेली की बर्फ़ी स्टार कृति सैनॉन डब्बू के कैलेंडर के लिए बोल्ड लुक में नजर आई । कैलेंडर शूट के बीहाइंड द सीन में कृति फ़ोटोग्राफ़र डब्बू के साथ पूल में नजर आ रही है ।

Behind The Scenes:  डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर में कृति सैनॉन ने स्विमसूट में  दिखाया सेक्सी लुक तो टाइगर श्रॉफ़ ने दिखाया माचो लुक

सेक्सी एनीमल प्रिंट स्विमसूट में कृति काफ़ी ग्लैमरस लग रही है । वहीं कृति के लिए यह शूट काफ़ी मजेदार रहा ।

Behind The Scenes:  डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर में कृति सैनॉन ने स्विमसूट में  दिखाया सेक्सी लुक तो टाइगर श्रॉफ़ ने दिखाया माचो लुक

विद्या बालन का अलग अंदाज

बॉलीवुड की दिग्गज तुम्हारी सुलु अभिनेत्री विद्या बालन भी डब्बू के कैलेंडर शूट का हिस्सा रही । हर साल की तरह इस बार भी विद्या डब्बू के कैलेंडर में नजर आने वाली है । लेकिन इस बार विद्या कैलेंडर में अपने सामान्य लुक से काफ़ी अलग अवतार में दिखाई देंग़ी । विद्या के साथ किए फ़ोटोशूट के बारे में बात करते हुए डब्बू ने कहा कि, ''विद्या के साथ यह मेरा 12 वां साल है और मैं उनके साथ फ़िर से शूट करने को लेकर बहुत खुश हूं । वह आश्चर्यजनक रूप से कैमरा फ्रेंडली है और उनकी तस्वीरें उनकी सौम्यता को दर्शाती है जो वह सहजता के साथ कैरी करती है । हम हमेशा नई थीम के साथ आने की कोशिश करते हैं और विद्या हमेशा शूट के साथ नई संभावनाओं का एक्सप्लोर करने में हमें सपोर्ट करती है ।''

Behind The Scenes:  डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर में कृति सैनॉन ने स्विमसूट में  दिखाया सेक्सी लुक तो टाइगर श्रॉफ़ ने दिखाया माचो लुक

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : हाथ में पौंछा पकड़े सनी लियोन के इस पोज को देख नॉटी ख्याल आना लाजिमी है !

इन सबके अलावा डब्बू ने कियारा आडवाणी के साथ भी पिक्चर शूट की । लस्ट स्टोरीज एक्ट्रेस कियारा के बारें में बात करते हुए डब्बू ने कहा कि, ''वह कि के साथ शूट करने के लिए बहुत उत्साहित थे । मैंने पहले भी उसके साथ काम किया है और मुझे लगता है कि कैमरा भी उन्हें पसंद करता है । मैं मनोरंजन जगत में उनके लिए सभी में फर्स्ट ’रहा हूं, चाहे वह अपने पोर्टफोलियो शूट को लेकर हो या अपनी पहली फिल्म की शूटिंग को लेकर । और मुझे खुशी है कि वह एक बार फिर वह मेरे साथ मेरे कैलेंडर के लिए डेब्यू कर सकी ।''