जाह्नवी कपूर आज यानि 7 मार्च को 21, साल की हो गईं है । लेकिन उनके लिए इस बार का जन्मदिन बहुत ही पीड़ादायक रहा क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी को खोया है । करण जौहर की फ़िल्म धड़क से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाली जाह्नवी कपूर अपनी मां के निधन के बाद एक साहसी लड़की के रूप में अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर को संभालती हुई नजर आईं । श्रीदेवी की अचानक मौत ने जाह्नवी कपूर को भले ही तोड़ दिया लेकिन उन्होंने अपने आंसूओं पर काबू कर साहस का परिचय दिया ।

कपूर बहनों ने बनाया जाह्नवी कपूर के जन्मदिन को खास
आज जाह्नवी के जन्मदिन पर वह खुद को अकेला महसूस न करें इसलिए सभी कपूर बहने-अंशुला कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर और शनाया कपूर बर्थडे केक लेकर उनके घर पहुंची और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी । इस मौके पर बोनी कपूर भी अपनी बेटी के साथ नजर आए । हम सभी जानते हैं की बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी अपने समय में काफ़ी विवादों में रही थी । क्योंकि बोनी पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों-अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के पिता थे । अपनी पहली पत्नी की मौजूदगी में बोनी ने श्रीदेवी से शादी रचाई और यही विवाद का कारण बनी ।
श्रीदेवी से शादी रचाने के बाद बोनी जाह्नवी और खुशी के पिता बने । काफ़ी समय तक अर्जुन-अंशुला की जाह्नवी-खुशी के साथ व श्रीदेवी के साथ दूरी बनी रही थी । लेकिन जब श्रीदेवी का देहांत हुआ तो, दुख की इस घड़ी में अर्जुन-अंशुला मजबूती के साथ बोनी और जाह्नवी-खुशी को संभालते हुए दिखाई दिए । श्रीदेवी के निधन के बाद अब पूरी कपूर फ़ैमिली साथ देखी जा रही है । कपूर सिस्टर्स इस मौके पर जाह्नवी को सरप्राइज बर्थडे केक लेकर यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वह अकेली नहीं है । सोनम ने इस जश्न की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘Kapoors and Daughters’
अभी कुछ दिन पहले, जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी के निधन के बाद एक ह्र्दयविदारक खत लिखा जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया । इस खत को पढ़कर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाना लाजिमी है । जाह्नवी ने इस खत में अपनी मां को खोने का दर्द बयां किया ।
जाह्नवी कपूर ने लिखा रुला देने वाला खत
जाह्नवी ने लिखा,“मैं जन्मदिन के मौके पर केवल एक ही चीज पूछना चाहती हूं क्या आप अपने पैरेंट्स से प्यार करते हैं । आप उन्हें खुश रखें और उनके प्रति प्यार जाहिर करें । जो वो आपके लिए करते हैं । मैं मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं । आप लोगों ने मां के प्रति जो प्यार और सपोर्ट दिखाया उसे यूं ही बरकरार रखें । मेरी मां का सबसे प्यारा प्यार था जो उन्होंने पापा के साथ बांटा और यह कभी खत्म न होने वाला है क्योंकि उनके जैसा इन दुनिया में कोई नहीं ।''
यह भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर बर्थडे स्पेशल : ये 3 उदाहरण इस बात का सबूत है कि श्रीदेवी की बेटी वाकई बहुत हिम्मतवाली हैं
जाह्नवी ने आगे लिखा, ''मैंने और खुशी ने तो अपनी मां खोईं हैं लेकिन पापा ने तो अपनी 'जान' खोई है । वह एक अभिनेत्री से कहीं ज्यादा एक पत्नी और एक मां थीं । वह अपने सभी किरदारों में खरी उतरीं । वह कभी भी ईष्या नहीं करती थीं और न ही नाराजगी जाहिर करती थीं। वह अपने मुकाम को हासिल करने के लिए साहस भरती थीं । वह हमेशा से ही ताकत, गौरव और इनोसेंस के साथ खड़ी रहीं । आप सभी ने पिछले कुछ दिनों में जो प्यार और सपोर्ट दिया उसके लिए शुक्रिया । यह हमें ताकत और उम्मीद देता है ।”
यहां देखिए जाह्नवी के जन्मदिन के जश्न के कुछ वीडियो और तस्वीरें :-
















