जाह्नवी कपूर आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही है । अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर की आंखों में भले ही अपनी मां श्रीदेवी को खोने का दुख हो लेकिन इसको जाहिर न करते हुए वह अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के लिए मुस्कुरा रही है । श्रीदेवी की इच्छा थी की जाह्नवी के 21वें जन्मदिन को बहुत ही धूमाधाम के साथ मनाया जाए लेकिन अब ऐसा नहीं होगा । भले ही श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हो लेकिन जाह्नवी ने अपने मां के द्दारा चलाई गई रीत को नहीं भूला ।

अंदर की तस्वीर और वीडियो : जाह्नवी कपूर ने अनाथालय में काटा अपना 'बर्थडे केक'

जाह्नवी कपूर ने अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

जाह्नवी अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपने जन्मदिन के मौके पर एक अनाथालय पहुंची । आपको बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी ने अनाथ आश्रम में जन्मदिन सेलिब्रेट करने की रीत शुरू की थी । और अपनी मां की इसी रीत को आगे बढ़ाते हुए जाह्नवी ने अपने जन्मदिन के केक को एक अनाथालय में काटा । वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि मां के निधन के बाद मजबूती से खड़ी जाह्नवी ने एक उदास मुस्कुराहट के साथ अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा । और वहां मौजूद सभी ने जाह्नवी को ,' हैप्‍पी बर्थडे टू यू दीदी...' कहकर बर्थडे विश किया ।

यह भी पढ़ें : हैप्पी बर्थडे जाह्नवी कपूर : कपूर गर्ल गैंग ने श्रीदेवी की बेटी के जन्मदिन को बनाया स्पेशल

सोनम कपूर वो सबसे पहली शख्स थी जिन्होंने बर्थडे गर्ल जाह्नवी को विश किया । इंस्टाग्राम पर सोनम ने जाह्नवी को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ''दुनिया की सबसे बहादुर लड़की आज महिला बन गई। हैप्पी बर्थडे जानू@janhvikapoor #21stbirthday.” दुख की इस घड़ी में पूरी कपूर फ़ैमिली बोनी कपूरम जाह्नवी और खुशी के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है । हम आशा करते हैं कि श्रीदेवी का परिवार ऐसे ही एकजुट रहे और मजबूती के साथ एक दूसरे का साथ देता रहे ।

May all your wishes come true.. ?? @janhvikapoor

A post shared by Janhvi Kapoor / Khushi Kapoor (@janhviandkhushi) on