
दलजीत दोसांझ को मिले बेस्ट नवोदित अभिनेता के पुरस्कार के चलते हर्षवर्धन कपूर की दलजीत और एक मीडिया ग्रुप के साथ हुई झड़प से उनकी स्टार बहन सोनम कपूर काफ़ी दुखी हैं।
“वह वैसा बिल्कुल नहीं है। हर्ष एक बहुत ही प्यारा, विनम्र, और नर्मदिल इन्सान है। और उसे इस तरह परेशान करना, वो भी इसलिये क्योंकि उसने नवोदित पुरस्कार के बारे में अपने विचार व्यक्त किये, बहुत ही दुखदायी है। उसने सिर्फ़ अपनी धारणा व्यक्त की थी। और मेरे हिसाब से, वह अपनी हद में रह कर ही बात कर रहे थे।“ एक रक्षात्मक और गर्वीली बहन का कहना है, जो कि मानती हैं कि हर्ष अपनी डेब्यु फ़िल्म मिर्जिया में बेहतरीन थे ।
“फ़िल्म अच्छी नहीं चली इसका मतलब ये नहीं है कि पूरी मेहनत बेकार चली जाए । सोनम ने कहा । यहां तक की मेरी पहली फ़िल्म सांवरिया बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास नहीं रही । लेकिन मुझे उस पर गर्व था । और मुझे मेरे भाई पर भी गर्व है जो उसने मिर्जिया में किया ।“
दिलजीत को बेस्ट नवोदित अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर सोनम ने कहा कि, “हर्ष दिलजीत पाजी के प्रशंसकों में से एक हैं । हर्ष ने टेक्नीकल बेस पर सवाल उठाया था न कि क्रिएटिव बेस पर । हमारे पिता (अनिल कपूर) ने हमेशा से ही हमें सिखाया है कि हमेशा अपने दूसरे कलाकार के काम को सराहो । हम उस वातावरण में पले बढ़े हैं जहां हम लगातार सुना है कि अन्य अभिनेताओं के काम की सराहना की जा रही है। न तो मेरा भाई है और न ही मैंने कभी अच्छे हमारे सहयोगियों द्वारा किए गए अच्छे कामों पर नाराजगी महसूस की है।"
















