
निर्देशक संजय गुप्ता की हालिया रिलीज फ़िल्म काबिल, जिसमें ह्रितिक रोशन और यामी गौतम ने अहम भूमिका निभाई थी, बॉक्सऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है । यह फ़िल्म शाहरुख खान की फ़िल्म रईस के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी । अपनी रिलीज से लेकर अभी तक यह फ़िल्म 90.55 करोड़ कमा चुकी है जिसकी वजह से फ़िल्म के निर्माता बेहद खुश हैं ।
ये तो साफ़ हो गया है ह्रितिक रोशन की काबिल बॉक्सऑफ़िस पर सफ़ल रही और इसी सफ़लता का जश्न मनाने के लिए ह्रितिक रोशन और काबिल की टीम ने अपने प्रशंसकों,जिन्होंने उनकी फ़िल्म को बॉक्सऑफ़िस पर सफ़ल बनाया, का शुक्रिया करने हेतु एक शानदार योजना बनाई है । ह्रितिक ने काबिल के जश्न को उनके प्रशंसकों के साथ मनाने का फ़ैसला किया है । ह्रितिक ने अपने प्लान की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी । अगले दो दिनों में काबिल के टिकिट के साथ दर्शकों को ह्रितिक ने काबिल की सक्सेस पार्टी के लिए आमंत्रित किया और इस दौरान ह्रितिक के साथ सेल्फ़ी खिंचवाने का मौका भी मिलेगा । फ़िल्म की पूरी कास्ट और क्रू के साथ 500 भाग्यशाली विजेता को काबिल की सक्सेस पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा । दर्शकों को आमंत्रित करने के इस वीडियो को शेयर करते हुए ह्रितिक ने लिखा, “Thank You Kaabil team for making my idea happen!!! #celebrateKaabil”.
हालांकि इस तरह की यह पहली सक्सेस पार्टी है । लोग इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे इसका हम इंतजार नहीं कर सकते । साथ ही ह्रितिक रोशन के इस कदम से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी एक बड़ा फ़ायदा होगा ।
















