बॉलीवुड के ऑरिजनल बेड बॉय कहे जाने वाले अभिनेता संजय दत्त कल 59 वर्ष के हो गए और उन्होंने अपने इस खास दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाकर बिताया । संजय दत्त की बर्थडे बहुत ही शानदार ढंग से आयोजित हुई जिसमें उनकी पत्नी मान्यता दत्त, दोनों बच्चे इकरा और शहरान समेत बहन नम्रता दत्त और दोस्त परेश कमली गेलानी सहित इंडस्ट्री के कई दोस्त और बाहर के दोस्त शामिल हुए और संजय के इस खास दिन को और खास बनाया । बता दें कि संजय दत्त की बर्थडे पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक था , जहां संजय ने प्लैक पठानी सूट पहना वहीं उनकी पत्नी मान्यता ने एलिगेंट ब्लैक ड्रेस पहनी ।

ALL-inside-pics-Sanjay-Dutt-celebrates-his-birthday-in-style-6

संजय दत्त की बर्थडे में शामिल हुए सितारें

संजय की बहन नम्रता दत्त भी अपने भाई की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई । फ़िल्म इंडस्ट्री सहित बाहर के लोग भी संजय की बर्थडे पार्टी में शरीक हुए । वहीं संजय के सबसे अच्छे दोस्त परेश कमली गेलानी भी इस पार्टी की शान बने । बता दें संजय की बायोपिक फ़िल्म संजू में परेश गेलानी का किरदार विकी कौशल ने निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया ।

अंदर की तस्वीरें : संजय दत्त ने अपनी स्टाइल में मनाई अपनी बर्थडे पार्टी !

इसके अलावा संजय की बर्थडे पार्टी में मान्यता की दोस्त भी शरीक हुई । और संजय के पुराने दोस्त और को-स्टार आर माधवन भी । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे बॉय की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया !

अंदर की तस्वीरें : संजय दत्त ने अपनी स्टाइल में मनाई अपनी बर्थडे पार्टी !

यह भी पढ़ें : संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का स्विमिंग पूल में बोल्ड अंदाज

दिलचस्प बात ये है कि, संजय की बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के बाहर के लोग भी शामिल हुए । और ये साबित करता है कि संजय कितने लोकप्रिय है । फ़िल्मों की बात करें तो, संजय ने हाल ही में तोरबाज की शूटिंग खत्म की है ।

Happy happy birthday @duttsanjay ❤️

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on

इसके बाद वह करण जौहर की फ़िल्म कलंक की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे । इसके बाद वह यशराज फ़िल्मस की आगामी फ़िल्म शमशेरा की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में उनका सामना रणबीर कपूर के साथ होगा ।