बॉलीवुड के मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान जितना बॉलिवुड में अपने परफ़ेक्शन के लिए जाने जाते हैं उतना ही पर्सनल लाइफ़ में परफ़ेक्शन के लिए भी जाने जाते है । जुनैद खान, इरा खान और आज़ाद खान के डैडी आमिर खान हाल ही में अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए । आमिर खान ने अपनि पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ मस्ती करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें आमिर खान अपनी फ़ैमिली के साथ फ्रेंच कॉमिक बुक सीरीज ‘एस्टेरिक्स’ के किरदारों के रूप में नजर आ रहे हैं ।

'फ़िरंगी' के बाद आमिर खान ने खुद को कार्टून किरदार में ट्रांसफ़ोर्म किया, पहचान पाना मुश्किल

आमिर खान ने बच्चों की पार्टी में खूब मस्ती की

बच्चों के रखी गई इस पार्टी में आमिर जहां ओबेलिक्स के किरदार में नजर आए वहीं पार्टी में मौजूद बच्चें भी अलग-अलफ़ फ़नी किरदारों में नजर आ रहे है । आमिर के हाथों में जो कुत्ता था, उसे आमिर ने डॉगमैटिक्स का किरदार दिया है । वहीं आजाद मुख्य किरदार एस्टेरिक्स के किरदार में नजर आए । वहीं किरन राव गेटाफिक्स द ड्रूअड के गेटअप में आईं नजर आईं । एक तस्वीर में आमिर बच्चों के साथ लाइन में लगे हैं, उनकी पत्नी किरण राव बच्चों को कुछ सर्व करती नजर आ रही हैं । आमिर अपनी बारी का इंताजर कर रहे हैं ।

आपको बता दें, आमिर की ये पार्टी दरअसल, उनके बेटे आजाद की प्री जन्मदिन पार्टी है । बता दें कि 1 दिसंबर को आजाद 6 साल के हो जाएंगे ।

यह भी पढ़ें : आमिर खान ने एक बार फ़िर कैटरीना कैफ को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में धोखा दे दिया

गौरतलब है कि आमिर की हालिया रिलीज फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान बॉक्सऑफ़िस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफ़ल साबित हुई । और अब इसके बाद आमिर अपने अपगे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत में जुट गए है । बता दें कि यह एक नेटफ़्लिक्स सीरिज होगी ।

Obelix, Dogmatix, Asterix and Getafix the druid!

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

Obelix waits in line for the magic potion, while Asterix is drinking his dose.

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

And Obelix is refused the magic potion by Getafix!!!

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on