निंसंदेह, सैफ अली खान और करीना कपूर खान के नन्हें नवाब तैमुर अली खान वास्तव में इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी किड है । तैमुर की एक झलक पाने के लिए शटरबग्स लालयित रहते है और तैमुर की हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा देती है ।

लोकप्रिय स्टार किड तैमुर, जो अपने इस स्टारडम से अंजान है, ने कल अपना पहला जन्मदिन अपने परिवार और बेहद करीबी लोगों के बीच मनाया । सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान ने पटौदी पैलेस में 20 दिसंबर को अपने लाडले तैमुर का जन्मदिन आलिशान अंदाज में मनाय । इस दौरान ये नन्हें नवाब कुरता-पायजामा और जैकेट में बेहद क्यूट लग रहे थे ।

सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने बेटे को केक कटवाते हुए नजर आ रहे है । व्हाइट शर्ट और डेनिम में तैमुर काफ़ी क्यूट लग रहे है । इतना ही नहीं तैमुर को उनकी मॉम ने घोड़े वाले झूले की सवारी भी कराई ।

अपने पहले जन्मदिन पर तैमुर को अपनी दादी शर्मिला टैगोर और नानी बबीता कपूर दोनों का आशिर्वाद भी मिला ।

करिश्मा कपूर ने एक फ़ैमिली तस्वीर को शेयर किया जिसमें करीना कपूर अपने माता-पिता बबीता कपूर और रणधीर कपूर व बहन करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रही है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “We love our parents #familycomesfirst #pataudidiaries.”

इस पारिवारिक समारोह में दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के बेटे करण कपूर भी नजर आए और अपनी भतीजी करीना और ग्रैंड नेफ़्यू तैमुर को आशिर्वाद देने पहुंचे । अमृता ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “Dream lover diaries continue @karankapoor_photographer.”

इस मौके पर करीना, करिश्मा और अमृता ब्लैक ड्रेस में नजर आई और पटौदी पैलेस में 14 डिग्री तापमान को मात देती हुई नजर आई ।

अमृता ने अपनी बेस्ट फ़्रेंड करिश्मा के साथ लेड नाइट पार्टी की सेल्फ़ी को शेयर किया ।

करीना कपूर इस मौके पर फ़ुल ऑन पार्टी मूड मेम नजर आ रही थी और हो भी क्यों न आखिरकार उनके लाडले का पहला जन्मदिन जो था ।

करिश्मा के दोनों बच्चे समायरा और किआन राज भी अपने छोटे भाई तैमुर के पहले जन्मदिन पर काफ़ी खुश नजर आए । दोनों ने लिटिल मंचकिन के साथ तस्वीर भी खिंचवाई ।

करीन कपूर नंबर 1 लिखे हुए गुब्बरों का गुच्छा हाथ में पकड़े हुए नजर आई और इसी के साथ शुरू हुआ तैमुर के पहले जन्मदिन का जश्न ।