फ़िल्म दिल तो बच्चा है जी, घायल वंस अगेन और तारे जमीं पर जैसी फिल्मो में अपने अभिनय से लोगो का दिल जितने वाली टिस्का चोपड़ा जल्द ही आगामी शॉर्ट फ़िल्म छुरी में नजर आने वाली है और इसलिए वह आजकल अपनी फ़िल्म को प्रमोट करते हुए भी नजर आ रही है । फ़िल्मों के अलावा, टिस्का ने हाल ही में लोकप्रिय पुरूषों की मैगजीन, मैक्सिम इंडिया के लिए हॉट फ़ोटोशूट कराया जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया ।

फ़िल्मों में अक्सर सीधे-साधे रोल करने वाली टिस्का का ये अवतार उनके प्रशंसकों को जरूर हैरान कर सकता है । टिस्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रेड हॉट शूट की कुछ बेहद भड़कीली तस्वीरों को पोस्ट किया और लिखा, “Red hot or wot?! For @maxim.india in the Dec issue.. grab your copies now! Thank you @abhaysingh1 @mohitrai @mehakoberoi @tajlandsend & @srstore09”. इसी के साथ-साथ मैगजीन के ऑफ़िशियली इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इस कामुक फ़ोटोशूट की कुछ बेहद उत्तेजक तस्वीरों को पोस्ट किया गया है । इन्हें पोस्ट करते हुए लिखा, “We caught up with @tiscaofficial recently. Read the full interview in the December issue on stands now! #TiscaChopra #Maxim #HotRightNow”.

पर्दे पर तो ये अभिनेत्री बहुत ही साधारण नज़र आती हैं लेकिन जो फोटोशूट इन्होंने कराया है उसमें ये बहुत ही हॉट और ग्लैमरस नज़र आ रही हैं । टिस्का की तस्वीरों के अलावा, इस मैगजीन के दिसंबर अंक में टिस्का चोपड़ा का इंटरव्यू भी रहेगा जो मैगजीन के शब्दों के अनुसार "सबसे दिलचस्प" हैं ।