बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज फ़िल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती है । सुनने में आ रहा है कि, पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही इलियाना डिक्रूज की लव लाइफ़ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है । जहां कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है और इलियाना प्रेग्नेंट भी हैं, वहीं अब खबरों में कहा जा रहा है कि इलियाना और उनके बॉयफ्रेंड के रिश्ते में दरार आ गई है । नौबत यहां तक आ गई है कि दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई है और दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है ।

इलियाना डिक्रूज की 'लव लाइफ़' में आई दरार, बॉयफ़्रेंड एंड्रयू नीबोन से हुआ ब्रेकअप

इलियाना डिक्रूज और उनके बॉयफ़्रेंड का हुआ ब्रेक अप

इलियाना और उनके बॉयफ़्रेंड के ब्रेक-अप की वजह हालांकि अभी तक सामने नहीं आई है । लेकिन दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफ़ोलो कर दिया है । बात यहां तक बढ़ गई है कि जहां इलियाना के सोशल अकाउंट में एंड्रयू की तस्वीरें भरी पड़ी थी अब एक भी तस्वीर नहीं है । मतलब साफ़ है कि इलियाना ने अपने अकाउंट से एंड्रयू की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है । वहीं एंड्रयू ने भी अपने अकाउंट से इलियाना की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है । खबरों में कहा जा रहा है कि इलियाना और एंड्रयू ने अब अपनी रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है ।

इलियाना डिक्रूज की 'लव लाइफ़' में आई दरार, बॉयफ़्रेंड एंड्रयू नीबोन से हुआ ब्रेकअप

बता दें कि इलियाना ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एंड्रयू को 'Hubby' लिखा था । ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों ने शादी कर ली है । पिछले साल इलियाना की प्रेग्नेंसी की खबरों ने सभी को चौंका दिया था । हालांकि, बाद में ये सभी खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुईं ।

यह भी पढ़ें : HOT! पारदर्शी सफ़ेद बिकिनी में इलियाना डिक्रूज का मदहोश कर देने वाला लुक

वर्क फ़्रंट की बात करें तो इलियाना आखिरी बार अजय देवगन के साथ रेड फिल्म में नज़र आई थीं । इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म अमर अकबर एंथनी में भी दिखाई दी थीं ।