बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सेकेंड गुड न्यूज का हिंट दिया है । जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनने वाली हैं । दरअसल 1 जनवरी को इलियाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने 2024 के खूबसूरत मूमेंट्स को दिखाया । जिनमें एक झलक ऐसी थी जिसने फैंस का ध्यान खींचा । इस झलक में इलियाना प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के साथ दिखी जिस पर अक्टूबर लिखा था । यदि ये सच है तो अगस्त 2023 में अपने पहले बच्चे, कोआ के जन्म के बाद इलियाना दूसरी बार मां बनेंगी ।

इलियाना डिक्रूज ने शेयर की गुड न्यूज
इलियाना और उनके पति, माइकल डोलन, ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए 2024 के यादगार पलों को साझा किया लेकिन लोगों का खास ध्यान अक्टूबर 2024 की एक क्लिप पर गया, जिसमें इलियाना प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही हैं ।
इलियाना ने 2024 के अनुभवों को साझा करते हुए हर महीने का एक कंबाइंड वीडियो पोस्ट किया है । हालांकि अभिनेत्री ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं लिखा है. लेकिन अक्टूबर की क्लिप में वह भावुक दिखीं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट था ।
इलियाना के पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “लव. पीस. काइंडनेस. उम्मीद है कि 2025 में ये सब होगा और इससे भी ज्यादा होगा”
हालांकि इलियाना का ये पोस्ट उनकी प्रेगनेंसी के बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं कहता, फिर भी उनकी तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वे दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं । अब सभी को इलियाना और माइकल की तरफ़ से ऑफिशियली अनाउंसमेंट का इंतज़ार है ।
















