सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे, इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के बीच काफ़ी समय से डेटिंग की रूमर्स आ रही हैं लेकिन कभी दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफ़र्म नहीं किया । लेकिन अब इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के बीच सीक्रेट रिलेशनशिप जगहजाहिर हो गई है क्योंकि, दोनों एक साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं ।

मालदीव में एक साथ रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रहे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की सीक्रेट डेटिंग आई सामने ; सिजलिंग तस्वीरों को देख लोग बोले- ‘रिश्ता पक्का’

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की सीक्रेट रिलेशनशिप

एक दूसरे के साथ हैंगआउट करने के बावजूद इब्राहिम और पलक ने अपनी रिलेशनशिप को कबूल नहीं किया लेकिन अब दोनों साथ में मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं । दोनों सेम जगह से अपनी-अपनी सिजलिंग तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को ट्रीट दे रहे हैं ।

सबसे पहले पहले ने अपनी बिकिनी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया । इन तस्वीरों में पलक मालदीव की खूबसूरती को एंजॉय करती हुईं नजर आईं। इसके बाद इब्राहिम ने भी सेम लोकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट की जिसके बाद लोगों को ये समझने जरा भी देर नहीं लगी की पलक और इब्राहिम एक साथ मालदीव में रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं ।

दोनों की इस सीक्रेट इंटरनेशनल ट्रिप की तस्वीरों को देख यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए जिसमें एक यूजर ने लिखा, “साफ पता चल रहा है फोटो से, कि ये पलक के साथ ही है ।” वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, “पलक और इब्राहिम अपनी डेटिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं ।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो, पलक तिवारी ने जहां सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रखा है, वहीं इब्राहिम अली खान करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म सरजमीं से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं । इस फ़िल्म में इब्राहिम के साथ खुशी कपूर नजर आने वाली हैं ।