साउथ की लेडी सुपरस्टार कहीं जाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा की नेटफ्लिक्स पर उनकी जिंदगी पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री फिल्म नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल रिलीज हुई है । अब इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर साउथ एक्टर धनुष ने नयनतारा को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है । जिसके बाद नयनतारा भी चुप नहीं बैठी और उन्होंने धनुष को सोशल मीडिया पर ओपन लेटर के लिए जरिए अपनी भड़ास निकाली है ।

नयनतारा और धनुष की सोशल मीडिया फाइट
दरअसल, डॉक्यूमेंट्री फिल्म नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल में मेकर्स ने तमिल फिल्म नानुम राऊडी धान के 3 सेकेंड के म्यूजिक इस्तेमाल किया गया था । इस गाने के प्रोड्यूसर धनुष हैं । धनुष ने इस गाने के इस्तेमाल के किए जाने पर एक्ट्रेस को कानूनी नोटिस भेजा । जिस पर अब नयनतारा ने चुप्पी तोड़ी है और एक बयान जारी कर धनुष को खूब खरी-खोटी सुनाई है । ओपन लेटर में साफ लिखा है कि हाल ही में रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री, नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल के निर्माण के दौरान, उन्होंने धनुष से उनकी 2015 की फिल्म नानुम राउडी धान के सीन्स का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी । हालांकि, धनुष ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया और इसके बजाय फिल्म के सेट से बिहाइंड दा सीन इस्तमाल करने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा ।
एक्ट्रेस ने लिखा- “एनओसी के लिए आपके 2 साल तक जूझने और हमारी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री रिलीज के लिए आपकी मंजूरी का इंतजार करने के बाद हम लोगों ने फाइनली एडिट किया और अभी के वर्जन के लिए सेक्रिफाइज किया । क्योंकि आपने काफी रिक्वेस्ट के बाद भी नानम राउडी धान के गाने या सीन कट, यहां तक कि फोटोज के यूज की भी परमीशन देने से इनकार कर दिया था. मेरी डॉक्यूमेंट्री में शूट किए गए सीन फोन से शूट किए थे गए थे और इस पर आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए ।”
नयनतारा ने आगे लिखा है कि उनकी डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल किए गए सीन लोगों के फोन से शूट किए गए थे और उन्होंने इस पर आपत्ति जताने के लिए धनुष की भी आलोचना की । नयनतारा ने कहा, “यह आपका अब तक का सबसे निचला स्तर है और यह आपके कैरेक्टर के बारे में बहुत कुछ बताता है । काश आप अपने मासूम फैंस के सामने ऑडियो लॉन्च में मंच पर पोट्रे होने वाले इंसान आधे होते, लेकिन क्लियरली आप जो उपदेश देते हैं उसकी प्रैक्टिस नहीं करते हैं, कम से कम मेरे और मेरे पार्टनर के लिए नहीं ।”
नयनतारा ने आगे मेंशन किया कि वह उनके कानूनी नोटिस का उचित जवाब देगी । उन्होंने लिखा “मुझे आपका कानूनी नोटिस मिला है और हम कानूनी तरीकों से इसका उचित जवाब देंगे । हमारी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के लिए नानम राउडी धान के एलिमेंट्स एक इस्तेमाल के लिए एनओसी देने से इंकार करने को कॉपीराइट के नजरिए से अदालतों में आपके द्वारा जस्टिफाई किया जा सकता है, लेकिन मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि इसका एक नैतिक पक्ष है, जिसको भगवान के दरबार में डिफेंड किया जाना चाहिए ।”
नयनतारा के इस ओपन लेटर पर फिलहाल धनुष ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है ।
















