Ranveer-Ramdev

जैसा की हम सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे फ़ुर्तीले और जोशिले अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं । फ़िर चाहे वो फ़िल्मों में हों या असल जिंदगी में, हर काम में उनकी ऊर्जा देखते ही बनती है । अपनी आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह ने आज तक द्दारा आयोजित कार्यक्रम एजेंडा आज तक 2016 में शिरकत की । और इस दौरान ऐसा कुछ हुआ कि रणवीर सिंह को हार माननी पड़ी ।

मीडिया से मुखातिब होते हुए बातचीत के दौरान, रणवीर सिंह ने वहां मौजूद योग गुरू बाबा रामदेव को उनके साथ डांस करने के लिए आग्रह किया । रणवीर को आशा थी कि वह बाबा रामदेव को एक झटके में डांस में हरा देंगे इसलिए वह बाबा को स्टेज पर लेकर आएं । लेकिन फ़िर कुछ ऐसा हुआ कि रणवीर सिंह ये देखकर दंग रह गए । बाबा रामदेव ने बाजीराव के गीत पर योग और कसरत के ऐसे मूव्स किए और रणवीर सिंह की स्टेमिना को ललकारा । शुरूआत में रणवीर ने बाबा के मूव्स के साथ तालमेल मिलाने की कोशिश की लेकिन बाद मेम उन्होंने बाबा के आगे हाथ जोड़ दिए अपनी हार मान ली । दर्शकों ने बाबा और रणावीर सिंह की इस जुगलबंदी को खूब पसंद किया ।

रणवीर सिंह 9 दिसंबर को रिलीज होने जा रही यशराज बैनर की आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे में अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे । आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है ।