महामारी के खतरनाक समय के बीच, वैश्विक कलाकार 3 मई, 2020 में गिवइंडिया कोविड-19 राहत कोष हेतु धन जुटाने के लिए एक चैरिटेबल घर-से-घर फंडरेज़र कॉन्सर्ट ‘I for India’ के लाइव मंच पर एकत्रित हुए थे । इस नेक काम के लिए ॠतिक रोशन, आमिर खान, किरण राव, टाइगर श्रॉफ़ और जोया अख्तर ने अपने घर बैठकर अपना हुनर दिखाया । ॠतिक रोशन ने जहां पियानो बजाकर गीत गुनगुनाया वहीं आमिर खान और किरण राव ने क्लासिक गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया ।

I for India Concert: ॠतिक रोशन, आमिर खान और टाइगर श्रॉफ़ ने फंडरेज़र कॉन्सर्ट में दिखाया अपना सीक्रेट हुनर

ॠतिक रोशन ने पियानो की धुन पर गाया गाना

इस विशेष अवसर पर ॠतिक रोशन पियानो की धुन पर गाना गाते हुए नज़र आये । ऋतिक ने इस परफॉर्मेंस के लिए कड़ी मेहनत की । इस कार्यक्रम से जुड़े एक सूत्र ने साझा किया, “ऋतिक ने पियानो और सिंगिंग की प्रैक्टिस में 7 घंटे से अधिक का समय बिताया था । वह न तो एक पेशेवर गायक है और न ही पियानोवादक है लेकिन उन्होंने इस इवेंट में अतिरिक्त प्रयास डालते हुए खुद से ही पियानो नोट्स सीखे है ।” इस चुनौतीपूर्ण समय में, ऋतिक ने समय-समय पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन दिया है । और अब इस एक और पहल के साथ, अभिनेता ने सभी को प्रेरित करते हुए सकारात्मकता की भावना फिर से पैदा कर दी है ।

View this post on Instagram

#hrithikroshan comes forward in support of #IForIndia fundraiser and sings a lovely song.

A post shared by Hrithik Roshan FanClub Kolkata (@hrithikroshanfanclub_kolkata) on

आमिर खान और किरण राव ने फंडरेज़र कॉन्सर्ट में गाया क्लासिक गीत

आमिर खान और किरण राव ने, वर्चुअल दर्शकों के लिए उम्मीद की क्लासिक धुनों को गाकर इस परोपकारी कार्यक्रम की शुरुआत की थी । दर्शकों के साथ आशा के हार्दिक संदेशों को साझा करते हुए, आमिर और किरण ने लाइव में सभी से फंडरेज़र में योगदान करने का आग्रह किया है । इस इवेंट में आमिर और किरण ने किशोर कुमार के गीत ‘आ चल के तुझे’ और अनेरी से राज कपूर के गीत 'किसी की मुस्कुराहटों' को बेहद खूबसूरती के साथ गुनगुनाया था ।

आमिर खान ने यह भी कहा कि हम एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद करना महत्वपूर्ण है और साथ ही, यह भी साझा किया है कि लोगों को उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। वही, किरण ने कहा कि, कठिन समय में सभी को एक साथ आना चाहिए।

टाइगर श्रॉफ ने कॉन्सर्ट में दिखाया अपनी सिंगिंग का हुनर

अभिनेता के प्रशंसकों को उनका एक नया और अनदेखा पक्ष देखने मिला, जहाँ टाइगर ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया । टाइगर ने अपने इस हुनर के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया जहाँ वह एक नहीं बल्कि दो लोकप्रिय गानों को गुनगुनाते हुए नज़र आये । बदलापुर से 'ठहर जा’ और सदी के क्लासिक गीत ‘रूप तेरा मस्ताना’ टाइगर की पसंद के गाने थे । अभिनेता ने तह दिल से इन गानों को धुन से सजाया था लेकिन शर्मीले टाइगर ने इस दौरान चश्मा पहना हुआ था ताकि वह बिना हिचक के इसे गा सके । अभिनेता ने निश्चित रूप से दर्शकों को स्तब्ध कर दिया ।

जोया अख्तर एक साथ कई बड़ी हस्तियों को एक साथ लाने में रही कामयाब

ज़ोया अख्तर एक अग्रणी हैं जो अक्सर अपनी अलग सोच और सर्वश्रेष्ठ कंटेंट वितरित कने के लिए जानी जाती है । निर्देशक ने कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में मदद करने के लिए इस बार फिर ‘I for India’ पहल के साथ इसे कर दिखाया है। यह पहल अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियां का हिस्सा बनी हुई है, और हर कोई इस इवेंट के लाइव होने की प्रतीक्षा कर रहा था ।

I for India Concert: ॠतिक रोशन, आमिर खान और टाइगर श्रॉफ़ ने फंडरेज़र कॉन्सर्ट में दिखाया अपना सीक्रेट हुनर

सफ़ल रहा ये कॉन्सर्ट

इस इवेंट में कलाकारों ने कोविड-19 महामारी से जूझ रहे फ्रंटलाइन के कार्यकर्ताओं को समर्थन देने और इस विपदा के कारण प्रभावित होने वाले दिहाड़ी कर्मचारियों की मदद करने के लिए GiveIndia.org में धन जुटाने के लिए अपने घरों से विभिन्न परफॉर्मेंस दिए थे । इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह कॉन्सर्ट बेहद सफलता रहा है और पर्याप्त धन जुटाने में कामयाब रहा है जो मुसीबत की इस घड़ी में ज़रूरतमंद लोगों के काम आएगा । जोया अख्तर और करण जौहर द्वारा ‘I for India’ पहल का आयोजन किया गया था ।

I for India एक घर-से-घर फंडराइज़र कॉन्सर्ट था जिसे रविवार 3 मई 2020 को शाम 7:30 बजे फेसबुक पर लाइव किया गया था । कॉन्सर्ट एक नो-स्पॉन्सर इवेंट था यानी केवल-डोनर्स एप्रोच जहां फंडराइज़र कॉन्सर्ट से 100% आय इंडिया कोविड रिस्पॉन्स फंड में जुटे ऑन-ग्राउंड राहत प्रयास के समर्थन में इस्तेमाल किया गया है ।

चार घंटे से अधिक समय तक चलने वाले इस फेसबुक लाइव इवेंट में बॉलीवुड की 85 से अधिक हस्तियों ने भाग लिया जिसमें अन्य लोगों सहित विल स्मिथ और मिक जैगर जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल हुईं थी । एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के प्रमुख द्वारा आयोजित इस संगीत कार्यक्रम के तीन महत्व है: अपने घरों में बंद लोगों का मनोरंजन करना, उन लोगों को ट्रिब्यूट देना जो फ्रंटलाइन पर काम कर रहे हैं और उन लोगों के लिए धन जुटाना जिनके पास कोई काम नहीं है, घर नहीं है और उन्हें ये भी नहीं पता की उनका अगला भोजन कहाँ से आएगा। संगीत कार्यक्रम में दुनिया भर के मनोरंजनकर्ताओं की परफॉर्मेंस और व्यक्तिगत संदेश शामिल किये गए हैं ।