ऋतिक रोशन की फ़िल्म बैंग बैंग भारत में अपनी रिलीज़ के नौ साल बाद अब जापान में रिलीज़ हुई है । वॉर और पठान फेम निर्देशक सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 2014 की एक्शन एंटरटेनर बैंग बैंग में ऋतिक रोशन लीड रोल में नज़र आए थे । हाल ही में जापान में रिलीज़ हुई बैंग बैंग को जापान के दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं ।

ऋतिक रोशन की फ़िल्म बैंग बैंग जापान में रिलीज़ हुई
मनोरंजन के एक पूर्ण पैकेज से युक्त, ऋतिक रोशन की बैंग बैंग ने एक्शन, रोमांस, नृत्य और मनोरंजन का सही मिश्रण पेश किया । भाषा और सीमाओं की बाधाओं को तोड़ते हुए, ऋतिक स्टारर इस फिल्म को जापान में अपने दर्शक मिल गए हैं, क्योंकि बैंग बैंग को दर्शकों ने बेहद पसंद किया ।
हाल ही में एक जापानी जोड़ी का बैंग बैंग से प्रतिष्ठित चार्टबस्टर तू मेरी को रीक्रिएट करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, जिसके बाद बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर तू मेरी और साथ ही फिल्म से दूसरे गाने उफ्फ की चर्चा हुई। इस वायरल ट्रेंड ने भारतीय दर्शकों को भी जकड़ लिया है जो सोशल मीडिया पर कई रीलों के माध्यम से स्पष्ट है, जिसमें विभिन्न टीवी अभिनेताओं और इंफ्ल्युएंसर्स को भी 'उफ्फ' गीत पर थिरकते हुए देखा गया है।
壇上だけなく客席も大盛況な閉幕後のおかわりトゥメリ。#塚口トゥメリ pic.twitter.com/5eBTu9iorf
— 梅さん/上様000円/かぶ (@uesaman000) March 4, 2023
こうゆうファンイベ(?)ひっさしぶりだったので興奮してしまった
特段私が嬉しそうなお面の方達とのオキニショット#塚口トゥメリ pic.twitter.com/KYC0HfQXMi
— 心 (@tanac0c0_c0) March 5, 2023
あーバンバンマサラ楽しかった!!!
参加の皆さまお疲れさまでした!
やっぱり途中で紙吹雪とクラッカー足りなくなったよね、、、?
終わってからの撮影会もみなさん素敵すぎでした!ありがとうございました!#塚口トゥメリ pic.twitter.com/OaFYR7WXFR
— miel(ミエル) (@mjmiel) March 4, 2023
ऋतिक रोशन का सुपरस्टारडम उनके डेब्यू के साथ से ही अद्वितीय रहा है, और आज भी वह दुनिया भर के दर्शकों पर राज करते है । उनके अथाह फैनबेस की नवीनतम गवाही हम जापान में बैंग बैंग की रिलीज के साथ देख सकते हैं ।
वर्तमान में, वर्कफ्रंट पर, ऋतिक रोशन फाइटर के लिए कमर कस रहे हैं, जो बैंग बैंग और वॉर की सफलता के बाद सिद्धार्थ आनंद के साथ उनके तीसरे सहयोग को चिह्नित करता है । टीम ने हाल ही में असम के तेजपुर एयर बेस और कश्मीर के पहलगाम में पहले दो शेडयूल को पूरा करने के बाद, हैदराबाद में डुंडीगल वायु सेना अकादमी में अपने तीसरे शेडयूल व्रैप की घोषणा की ।
















