‘लाल परी’ गाने से सबको नचाने के बाद, साजिद नाडियाडवाला अब लेकर आए हैं गर्मी के इस सीज़न का सबसे हॉट गाना – दिल ए नादान, जो उनकी नई फिल्म हाउसफुल 5 से है। इस गाने में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस और सोनम बाजवा नजर आ रहे हैं, और सभी ने अपने ग्लैमर और अंदाज से गाने में चार चाँद लगा दिए हैं। इन तीन जोड़ियों की केमिस्ट्री, शानदार लोकेशन्स, मजेदार कन्फ्यूजन और दिल को छू लेने वाला म्यूज़िक – सबकुछ इसमें है जो फैंस को झूमने पर मजबूर कर देगा।

हाउसफुल 5 का नया गाना ‘दिल ए नादान’
इस गाने को White Noise Collectives ने कंपोज़ किया है, बोल लिखे हैं कुमार ने, और गाया है मधुबंती बागची और सुमंतो मुखर्जी ने। दिल ए नादान उन दिलों की कहानी है जो बिना सोचे-समझे प्यार में पड़ जाते हैं – यानी ढेर सारा ड्रामा और मस्ती, जो हाउसफुल सीरीज़ का स्टाइल है।
हाउसफुल 5 के गाने पेश कर रहा है T-Series। इतने बड़े स्टार कास्ट को एक साथ लाना सिर्फ साजिद नाडियाडवाला जैसे प्रोड्यूसर के बस की बात है। फिल्म को डायरेक्ट किया है तरुण मनसुखानी ने। यह फिल्म एक शानदार क्रूज़ पर सेट है, जहाँ होगी कॉमेडी, मजेदार ट्विस्ट और जबरदस्त म्यूज़िक।
हाउसफुल 5 6 जून 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















