ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर के नेतृत्व में वुमन इन फिल्म इंडिया (WIF इंडिया) ने इस महीने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत की है। यह संस्था वुमन इन फिल्म नेटवर्क का भारतीय चैप्टर है, जो अब आधिकारिक रूप से लॉन्च हो चुका है। इस मौके पर (www.womeninfilmindia.org](http://www.womeninfilmindia.org) नामक वेबसाइट भी शुरू की गई है, जहाँ कोई भी सदस्य बनकर आने वाले कार्यक्रमों और संसाधनों की जानकारी ले सकता है।

गुनीत मोंगा कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में वुमन इन फिल्म इंडिया को किया लीड ; महिला प्रोड्यूसर्स के लिए हुई फेलोशिप की शुरुआत

गुनीत मोंगा कपूर का कान्स डेब्यू

WIF इंडिया की पहली पहल कान्स फिल्म फेस्टिवल में पेश की गई है, जहां तीन महिला प्रोड्यूसर्स को चुना गया है और उन्हें प्रोड्यूसर्स नेटवर्क में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म निर्माण में सहयोग और नेटवर्किंग का केंद्र है।

WIF इंडिया को वुमन इन फिल्म लॉस एंजिल्स (WIF LA) का समर्थन प्राप्त है और यह 6 महाद्वीपों में फैले 50 से अधिक चैप्टर्स का हिस्सा बन चुका है। इसका उद्देश्य फिल्म और मनोरंजन उद्योग में जेंडर इक्विटी को बढ़ावा देना है।

गुनीत मोंगा कपूर ने कहा, “WIF इंडिया के साथ हम समानता के विचार के पीछे एक मजबूत ढांचा बना रहे हैं — मेंटरशिप, पहुंच और नेतृत्व के रास्ते। यह लॉन्च सिर्फ एक शुरुआत है, हमारा मकसद महिलाओं में निवेश करना है, न केवल आज के लिए बल्कि भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य के लिए भी।”

WIF इंडिया फेलोशिप: कॉन्स प्रोड्यूसर्स एडिशन के तहत इस साल जिन प्रोड्यूसर्स को चुना गया है, वे हैं:

तिलोत्तमा शोम – अवॉर्ड-विनिंग अभिनेत्री और अब उभरती हुई प्रोड्यूसर, जिनकी बंगाली फिल्म बक्सों बॉन्डी (Shadowbox) चर्चाओं में है।ऋचा पाठक – अनुभवी स्टूडियो एक्ज़िक्यूटिव और क्रिएटिव प्रोड्यूसर, जिन्होंने नीरजा, पान सिंह तोमर, बर्फी जैसी फिल्मों में काम किया है।

डिम्पी अग्रवाल – इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर जो सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित कहानियाँ बनाती हैं, बक्सों बॉन्डी की को-प्रोड्यूसर भी हैं।

इसके साथ ही, मराठी फिल्म इंडस्ट्री से शेफाली भूषण को भी विशेष आक्रेडिटेशन ग्रांट दिया गया है। उनकी फिल्म स्थल इस साल कान्स मार्केट में दिखायी जा रही है।

वुमन इन फिल्म की CEO किर्स्टन शेफर ने कहा, "WIF इंडिया के साथ हमारी साझेदारी एक मजबूत, जुड़ी हुई कम्युनिटी बनाने की दिशा में अहम कदम है जो स्क्रीन इंडस्ट्री में महिलाओं को हर स्तर पर सपोर्ट करती है। यह फेलोशिप महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाली फिल्म और टीवी बनाने का बराबरी का अवसर देने की दिशा में एक अहम प्रयास है।”

इन सभी प्रोड्यूसर्स के पास अपने क्षेत्र की अनूठी आवाज़ और दमदार काम है जो भारत की बदलती फिल्म इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करता है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर को-प्रोडक्शन, फाइनेंसिंग, मेंटरशिप और नेटवर्किंग का अनुभव मिलेगा।

WIF इंडिया का नेतृत्व भारत की फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख नाम कर रहे हैं, जिनमें शामिल हैं: सिद्धार्थ रॉय कपूर, करण जौहर, फे डीसूज़ा, अनुपमा चोपड़ा, ताहिरा कश्यप, गौरी शिंदे, निखिल आडवाणी, ज्योति देशपांडे, गायत्री यादव, अपर्णा पुरोहित, वरुण ग्रोवर, कनिका ढिल्लों, वाणी त्रिपाठी, मिरियम जोसेफ, एकता कपूर, ट्विंकल खन्ना और गुनीत मोंगा कपूर।