शाहिद कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने वाली अभिनेत्री कियारा आदवाणी इन दिनों वेकेशन मूड में है । कबीर सिंह से दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा जाने वाली कियारा आडवाणी इटली के लेक कोमो में हॉलिडे को इंजॉय कर रही हैं । बता दें कि ये वही जगह है जहां दीपिका और रणवीर सिंह ने शादी रचाई थी । कियारा आडवाणी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बम में नजर आएंगी लेकिन इससे पहले उन्होंने खुद के लिए समय निकालना ठीक समझा इसलिए वह घूमने निकल गई ।

कियारा आडवाणी का हॉट अंदाज
कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इस वेकेशन की एक फ़ोटो शेयर की है जिसमें वह लेमन यलो कलर की ड्रेस में पहाड़ों से घिरे झील के बीच धूप का आनंद लेती दिख रही हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में कियारा लेक कोमो के एक होटेल में खाना का लुत्फ उठाते हुए दिख रही है ।
यह भी पढ़ें : International Bikini Day: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने अपने बिकिनी लुक से किया घायल
कियारा के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार, करीना और दिलजीत के साथ गुड न्यूज में नजर आएंगी । इसके अलावा वह अक्षय के साथ लक्ष्मी बम में भी लीड रोल में दिखाई देंगी ।
















