कल रात मुंबई में 10वें वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन हुआ । इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड फ़ंक्शन में भरपूर ग्लैमर का तड़का लगा । इस समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे । इस अवॉर्ड शो में शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, सारा अली खान और विकी कौशल जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है । लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी हॉटनैस से अवॉर्ड्स फ़ंक्शन में कहर बरपा दिया । मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, कल्कि जैसी कई अभिनेत्रियों ने वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में अपनी हॉट अदाओं के जलवे बिखेरे । वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि मलाइका ने अपने सेक्सी अंदाज से पूरे शो की लाइमलाइट चुरा ली ।

Vogue Beauty Awards 2019: मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी हॉटनैस से अवॉर्ड फ़ंक्शन में कहर बरपाया

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2019 में मलाइका अरोड़ा का सेक्सी अंदाज

रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं के आकर्षक अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया । वोग ब्यूटी अवॉर्ड के खास मौके पर सभी सेलेब्रिटीज ने अपने लुक से काफी सुर्खियां बटोरी ।

मलाइका अरोड़ा

Vogue Beauty Awards 2019: मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी हॉटनैस से अवॉर्ड फ़ंक्शन में कहर बरपाया

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2019 में मलाइका ने अपने हॉट-सेक्सी लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया । इस दौरान मलाइका ने सफेद रंग का डीप एंड ब्रॉड नेक गाउन पहना । व्हाइट हाई स्लिट ड्रेस में मलाइका की हॉटनैस और भी ज्यादा निखर कर आ रही थी । रेड लिपस्टिक, ओपन हेयर, स्मोकी आईज से मलाइका ने अपने लुक को कंप्लीट किया । पैरों में ऑफ व्हाइट हाई हील सैंडल में मलाइका ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे ।

सारा अली खान

Vogue Beauty Awards 2019: मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी हॉटनैस से अवॉर्ड फ़ंक्शन में कहर बरपाया

सारा अली खान के लिए ये पहला मौका था । वह अपने कपड़ों की चॉइस और बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के जरिए हर दिन यह साबित करती जा रही हैं कि वह इंडस्ट्री की नई फैशनिस्ता बनने की राह पर हैं । अवॉर्ड शो के दौरान वह ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट ईवनिंग गाउन में बेहद बोल्ड और सेक्सी नजर आ रहीं थीं । मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया ने सारा की इस ब्लैक नेट वाली रफल ड्रेस को डिजाइन किया था ।

राधिका आप्टे

Photos-Celebs-grace-the-Vogue-Beauty-Awards-2019-36

राधिका के ग्लैमरस हॉट लुक ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा ।

रकुल प्रीत सिंह

Vogue Beauty Awards 2019: मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी हॉटनैस से अवॉर्ड फ़ंक्शन में कहर बरपाया

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2019 में रकुल प्रीत सिंह सुर्ख लाल रंग की हॉट ड्रेस में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं ।

कल्कि कोचलिन 

Vogue Beauty Awards 2019: मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी हॉटनैस से अवॉर्ड फ़ंक्शन में कहर बरपाया

कल्कि का अंदाज भी वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2019 के दौरान कुछ कम हॉट नहीं था ।