परिणीति चोपड़ा का ग्लैमरस अवतार कम ही देखने को मिलता है । लेकिन उनका इंस्टाग्राम हैंडल उनके खूबसूरत और अजीबोगरीब अंदाज से भरा पड़ा है जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी । भले ही फ़िल्मों में उनकीइ लोकप्रियका कम हो लेकिन इंस्टाग्राम पर पर काफ़ी लोकप्रिय हैं और इसलिए इंस्टाग्राम पर उनके 12 मिलियन फ़ोलोअर्स है , जो अपने आप में काफ़ी बड़ी बात है ।

जहां तकरीबन सभी सेलिब्रिटीज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फ़ोलोअर्स को नए साल की शुभकामनाएं दे दी वहीं परिणीति चोपड़ा ने अब अपने फ़ोलोअर्स को नए साल की गिफ़्ट दी है और भी अपने हॉट फ़ोटो को पोस्ट करके । जहां पहले लोग उनकी बॉडी को बिकिनी के लिए फिट नहीं मानते थे, अब वही लोग उनके सेक्सी फ़िगर के दीवाने हो गए है । हाल ही में परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपनी सेक्सी बैक को फ़्लॉंट करते हुए विशाल समंदर को निहार रही है । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “Take me backkkk!!! Ocean lustingggggg. Sigh. HAPPY NEW YEAR EVERYONE!!”,

फ़िल्मों की बात करें तो, परिणीति चोपड़ा वर्तमान में दिबाकर बनर्जी की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार कर रही है । इस फ़िल्म में वह अपने इश्कजादे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी । उनकी अगली फ़िल्म भी अर्जुन के साथ ही है विपुल शाह की नमस्ते इंग्लैंड । साल 2017 में आयुष्मान खुराना के साथ उनकी फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी । इसके अलावा वह कॉमेडी फ़िल्म गोलमाल अगेन में भी नजर आई थी और उनकी इस फ़िल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था ।