नीरज पांडे की अय्यारी अब रिलीज से महज कुछ ही दिनों की दूरी पर है ऐसे में फ़िल्म के प्रचार के लिए अय्यारी की टीम ने बीते दिन सलमान खान के बिग बॉस 11 के सेट का दौरा किया ।फ़िल्म में गुरु-शिष्य की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी यहाँ मेजबान सलमान खान के साथ फोटो खिंचवाते हुए नज़र आये।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को साझा करते हुए कहा, " इस रविवार #Aiyaary की टीम पहुंची #bigbossseason11 के घर @BeingSalmanKhan @BajpayeeManoj @Rakulpreet के साथ।"

यह तिकड़ी तस्वीर मे साथ नजर आ रही थी जिसने दर्शकों को अब ओर भी ज़्यादा उत्साहित कर दिया है। यह एपिसोड रविवार को प्रसारित किया जाएगा।

अय्यारी दो मजबूत दिमाग वाले फ़ौजी अधिकारियों के आसपास घूमती जो पूरी तरह से अलग विचार रखते हैं, लेकिन फिर भी अपने

तरीके से वो बिल्कुल सही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को सेना अधिकारी के रूप में मनोज बाजपेयी के साथ एक गुरु-शिष्य के बंधन को साझा करते हुए दिखाया गया है।

नीरज पांडे दमदार कलाकारो के साथ पावर पैक कहानी प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते है। गुरु-शिष्य के रूप में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा अभिनीत, अय्यारी में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, रकुल प्रीत सिंह, कुमुद मिश्रा, पूजा चोपड़ा, आदिल हुसैन और विक्रम गोखले प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

अय्यारी का ट्रेलर हर किसी को खूब पसंद आ रहा है जिसके परिणामस्वरूप जनता फ़िल्म को देखने के लिए उत्सुक है। जासूसी थ्रिलर फ़िल्मों के लिए प्रसिद्ध नीरज पांडे अय्यारी के जरिये इस गणतंत्र दिवस सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

नीरज पांडे की फ़िल्म अय्यारी प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है । शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल 26 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी।