
अभी तक एक ही फ़िल्म में नजर आईं दिशा पटानी का कामुक व्यक्तित्त्व किसी से छुपा हुआ नहीं है । अपने बेहद हॉट और बोल्ड अवतारों से दिशा को ये अच्छी तरह से पता है कि उन्हें लोगों का ध्यान अपनी ओर कैसे खींचना है । एक बार दिशा क बोल्ड और हॉट अवतार देखने को मिला कॉस्मोपॉलिटिन मैगजीन में जिसमें दिशा पटनी कवर गर्ल के तौर पर नजर आ रही हैं ।

कवर फ़ोटोशूट के लिए दिशा पटानी ब्लैक बिकनी में अपने शरीर के सेक्सी कर्व को दिखा रही हैं, उनके हॉट बदन से सरकती बिकनी इस गर्मी के मौसम को और भी ज्यादा हॉट कर रही है । यहां तक की मैगजीन में भी इस फ़ोटोशूट की टैगलाइन रखी गई है , “I work really hard to look this good.” यानी वो ऐसा/अच्छा दिखने के लिए बहुत कठिन मेहनत करती हैं । और फ़ोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी ये मेहनत पूरी तरह से वसूल हुई है । समुद्र तट पर लिया दिशा पटानी का ये हॉट फ़ोटोशूट भले ही दिखने में हॉट हो लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी में ठंडक का एहसास दे रहा है ।

स्विमसूट से लेकर अलग-अलग तरह की बिकनी में दिशा पटानी बेहद हॉट लग रही हैं । मैगजीन कॉस्मोपॉलिटिन में दिशा की इन हॉट फ़ोटो के साथ लिखा है कि उनकी बेहद खूबसूरत कवर गर्ल को हाय कीजिए, “Say hi to our gorgeous cover girl #DishaPatani in this month’s Cosmo!”

फ़िल्मों की बात करें तो, दिशा पटानी ने बीते साल एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था । और अब दिशा अपनी अगली फ़िल्म के लिए स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं ।
















