
द एक्सपोज फ़िल्म के साथ अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने वाली हॉट-सेक्सी अभिनेत्री सोनाली राउत ग्रेट ग्रांड मस्ती में नजर आईं, लेकिन दोनों ही फ़िल्मों से उन्हें कोई पहचान नहीं मिली । लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को पोस्ट कर सोनाली राउत को सुर्खियों में बने रहना खूब आता है । अभी कुछ दिन पहले सिर्फ़ तौलिया लपेटे सोनाली की तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी, और अब एक बार फ़िर सोनाली ने अपनी पारदर्शी ड्रेस के साथ अपने प्रशंसकों को अपनी हॉटनैस से रु-ब-रु कराया है ।
रेड लिपस्टिक लगाए सोनाली राउत की ये कामुक पारदर्शी ड्रेस सोनाली की हॉटनैस को और भी ज्यादा बढ़ा रही है । क्लीवेज दिखाती इस हॉट फ़ोटोशूट में सोनाली राउत ने शेयर करते हुए लिखा, कि काला कलर उन्हें कभी निराश नहीं करता, “Black never disappoints me.#shootdiaries #blacklove.”
किंगफ़िशर मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने वाली सोनाली राउत अभी तक एक अदद हिट बॉलीवुड फ़िल्म के लिए तरस रही हैं। सोनाली ने अपना टीवी डेब्यू सलमान खान के रिएल्टी शो बिग बॉस के सीजन 8 के साथ किया था । इस शो में वह 105वें दिन बिग बॉस के घर से बाहर हो गई थी ।
















