अभी कुछ ही दिन पहले, हमने अंडर प्रोडक्शन फ़िल्म परमाणु-द स्टोरी ऑफ़ पोकरण में जॉन अब्राहिम के लुक का खुलासा किया । अब हम लेकर आए हैं इसी फ़िल्म में डायना पेंटी के यूनिफ़ोर्म वाले लुक को, जिसे देखकर फ़िल्म देखने के लिए उत्साह और बढ़ जाएगा ।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फ़ोटो को शेयर करते हुए डायना, जो इन दिनों जैसलमेर में फ़िल्म की शूटिंग कर रही है, ने लिखा, “First Look Parmanu”। कॉकटेल और हैप्पी भाग जाएगी में फ़न-लविंग किरदार निभाने वाली डायना पेंटी को पोकरण फ़िल्म में इस लुक में देखकर ये तो यकीन हो गया है कि इस फ़िल्म में हमें उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा, जो यकीनन बहुत रोमांचक है ।

फ़िल्म में डायना पेंटी के लुक को देखकर फ़िल्म के लिए बेकरारी बढ़ना लाजिमी है । हमने सुना है कि डायना ने इस फ़िल्म में अपने रोल के लिए स्पेशल ट्रेनिंग ली थी । इसके लिए डायना ने वजन प्रशिक्षण दिनचर्या के साथ नियमित रूप से किकबॉक्सिंग की भी क्लास ली ।

फ़िल्म परमाणु-द स्टोरी ऑफ़ पोकरण की कहानी 1 99 8 में पोकरण में आयोजित परमाणु परीक्षण पर आधारित है । अभिषेक शर्मा द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।