
कल, हमने आपको मोहेंजो दारो की अभिनेत्री पूजा हेगड़े का बोल्ड अवतार दिखाया था, जो कि उन्होंने पुरुषों की मैगजीन मैक्सिम के कवरपेज के लिए शूट कराया था । आपको बता दें कि पूजा हेगड़े मैक्सिम मैगजीन के मार्च अंक के कवरपेज पर काफ़ी हॉट अंदाज में नजर आएंगी । ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म मोहेंजो दारो में पूजा का खूबसूरत-साधारण लुक देखने के बाद उनका अब ये बोल्ड अवतार, वाकई काफ़ी लोगों को हैरानी में डाल देगा ।
मैक्सिम मैगजीन के लिए कराए गए फ़ोटोशूट में पूजा हेगड़े का ये ही बोल्ड रूप काफ़ी नहीं था कि हमारे हाथ लगे उनके फ़ोटोशूट के एक और मदहोश कर देना वाला फ़ोटो, जिसे देखकर यकीनन आप का दिल उनके लिए धड़कने लगेगा । हाल ही में पूजा ने खुद उस फ़ोटोशूट के एक फ़ोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमें पूजा का अब तक सबसे सेक्सी लुक देखने को मिला । फ़ोटो शेयर करते हुए पूजा ने लिखा, “Be comfortable in your own skin and body.Own it and be proud.Confidence is ALWAYS sexy #FitWithAnAppetite #Repost @maxim.india”.
फ़िल्मों की बात करें तो, पूजा हेगड़े, बीते साल ह्रितिक रोशन के साथ आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म मोहेंजो दारो में नजर आईं थी, बहुत जल्द एक तेलगु फ़िल्म डुववा जगन्नाथ में दिखाई देंगी ।
















