HOT-Disha-Patani-ups-the-ante-in-a-sizzling-hot-two-piece-bikini

बीते साल फ़िल्म 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की गर्लफ्रैंड का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी इस साल जैकी चैन के साथ कुंग फ़ू योगा में नजर आई थी । फ़िल्मों के अलावा, दिशा पटानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट-हॉट फ़ोटो से कहर बरपाती हुईं नजर आती है । दिशा जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही बोल्ड भी हैं । हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी में अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की है ।

इंस्टाग्राम पर हाल ही में दिशा ने समुद्र के किनारे चिल-आउट करते हुए बिकिनी में अपने कामोत्तेजक फ़ोटो पोस्ट किए । इस फ़ोटो में दिशा टू पीस बिकिनी पहने समुद्र के किनारे ताजी हवा का आनंद लेती हुईं काफ़ी ग्लैमरस नजर आ रही हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, “#throwback. Beach life. missing the breeze”.

दिलचस्प बात ये है कि, ऐसा पहली बर नहीं है कि दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी कामोत्तेजक फ़ोटो डालकर कहर बरपा दिया हो । एक अवॉर्ड फ़ंक्शन में दिशा अपने भड़काऊ कपड़ों को लेकर काफ़ी सुर्खियों में आईं थी । इन सबके अलावा दिशा अक्सर टाइगर श्रॉफ से अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं ।