
निधी अग्रवाल, जिसने टाइअगर श्रॉफ़ के साथ उनकी पिछले महीने रिलीज हुई फ़िल्म मुन्ना माइकल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, ने भले ही अभी तक अपनी दूसरी फ़िल्म साइन न की हो, लेकिन वह अपनी हॉटनैस से अपने चाहने वालों की संख्या बढ़ाने में जरूर जुटी हुई हैं । भले ही उनकी पहली फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन ऐसा लगता है वह इस बात की कोई टेंशन नहीं ले रही हैं और इन दिनों गोवा में चिल-आउट करती हुई नजर आ रही है ।

कल, निधि अग्रवाल ने हॉटनैस का ट्रिपल डोज देते अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन बेहद तस्वीरों को पोस्ट किया । इनमें से पहली तस्वीर में वह गोवा के एक आलीशान रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में सेक्सी बिकिनी पहने हुए स्विमिंग का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही है । बालों में प्यारा सा फ़ूल लगाए हुए निधि अग्रवाल की फ़्लोरल बिकिनी उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रही है । दूसरी तस्वीर में वह कैमरे की तरफ़ देखते हुए अपनी किलर स्माइल से लोगों को अपना दीवाना बना रही है । वहीं अंतिम तस्वीर में निधी अग्रवाल एक सेल्फ़ी में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, शान मुत्तेथिल, जिन्हें वह 'सोशल मीडिया किंग' कहती हैं, के साथ काफ़ी हॉट अंदाज में नजर आ रही है । निधी ने इस तस्वीर में टाइगर श्रॉफ़ की बहन कृष्णा श्रॉफ़ को भी टैग किया । आपको बता दें कि कृष्णा श्रॉफ़ ने मुन्ना माइकल में अस्टिटेंट डारयेक्टर के तौर पर काम किया था ।

उनकी तस्वीर का पूरा कैप्शन था, “With the social media king in #goa. Many more to come”. निधि अग्रवाल के प्रशंसकों को उनकी और भी ज्यादा हॉट पिक्चर का इंतजार है इसके लिए आप लगातार हमसे जुड़े रहिए !
















