
भले ही अमीषा पटेल 40 साल के ऊपर की हो गई हैं लेकिन वो आज भी बॉलीवुड की होटेस्ट हिरोइन में शुमार हैं । वह अक्सर अपनी उम्र को मात देती हुईं नजर आती हैं और अपनी हॉटनैस और सेक्सी अदाओं से अपने प्रशंसकों के बीच एक खास जगह बनाती हैं । फ़िल्मों में काफ़ी लंबे समय से नजर नहीं आने के बावजूद अमीषा ने इंस्टाग्राम पर काफ़ी ज्यादा फ़ोलोअर्स जुटाए हैं ।
हाल ही में अमीषा ने अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर को पोस्ट किया जिसमें वह अपनी आंखों पर चश्मा लगाए हुए, पूल में आधी डूबी हुई, सेक्सी बिकिनी में भीगे हुए बदन में नजर आ रही हैं । अमीषा का ये भीगा-भीगा सा लुक कहर ढा रहा है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए अमीषा ने लिखा, “Have a great week everyone” अमीषा ने कुछ साल पहले ग्लैम स्टार सनग्लासेस को एंडोर्स किया था और इस फ़ोटो को देखकर ऐसा लगता है कि यह फ़ोटो शायद उसी फ़ोटोशूट का एक हिस्सा है ।
गौरतलब है कि अमीषा पटेल ने ह्रितिक रोशन के साथ फ़िल्म कहो न प्यार है, के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी । उसके बाद सनी देओल के साथ उनकी फ़िल्म गदर: एक प्रेम कथा, ब्लॉकबस्टर साबित हुई । और अमीषा सनी देओल के साथ उनकी आगामी फ़िल्म भैय्याजी सुपरहिट का भी हिस्सा हैं ।
















