आयुष्मान खान निश्चितरूप से उन फ़िल्मों का चयन करते हैं जिन पर लोग बात करने में भी कतराते हैं । आयुष्मान, जिसने स्पर्म डोनेशन वाली फ़िल्म विक्की डोनर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की, अब मर्दाना कमजोरी को दर्शाती फ़िल्म शुभ मंगल सावधान में नजर आएंगे । फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर ही आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की बीच की जबरदस्त कैमिस्ट्री का अंदाजा लग गया ।

इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना मुदीत नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो शादी करने जाता है लेकिन उसे मर्दाना कमजोरी जैसी शारिरीक बीमारी है । तो जब से फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से असल जिंदगी के मुदित नाम के लड़के और आदमी हास्य का पात्र बन गए हैं । इस हफ़्ते की शुरुआत में मुदीत नाम के एक लड़के के ट्विटर पर आयुष्मान खुराना के साथ अपनी इस समस्या को शेयर किया । उन्होंने कहा कि, ऐसा पहली बार हुआ है कि मुदित नाम किसी फ़िल्म में इस्तेमाल हुआ है और इसके लिए उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है ।

आयुष्मान खुराना ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पहले फ़िल्म देखनी चाहिए ।

आपको बता दें कि शुभ मंगल सावधान एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म, कल्याण समयाल साधम का हिंदी रीमेक है । निर्देशक आरएस प्रसन्ना द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।