
बीते साल की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दंग़ल में गीता फ़ोगट के किरदार से रातों-रात स्टार बनी फ़ातिमा सना शेख भले ही बॉलीवुड में नई हो लेकिन फ़िल्मी दुनिया में उनकी मौजूदगी काफ़ी साल पुरानी लगती है । दंगल फ़िल्म में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वाली फ़ातिमा सना शेख ने हाल ही यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान, जिसमें आमिर खान और अमिताभ बच्चन अहम रोल में नजर आएंगे, को साइन किया है । लेकिन उससे पहले फ़ातिमा अपने हॉटफ़ोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई है ।
ब्लैक कलर के स्विमसूट में नजर आईं फ़ातिमा सना शेख इस फ़ोटोशूट में काफ़ी चमकदार नजर आ रही हैं । समुद्र तट की पृष्ठभूमि में फ़ातिमा सना शेख काफ़ी हॉट लग रही हैं । भले ही एक प्रेरणादायक फ़िल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने वाली फ़ातिमा सना शेख इस फ़ोटोशूट के जरिए ये दिखाना चाहती हैं कि वह एक स्टार मतेरियल हैं ।
आपको बता दें कि दंगल की जबरदस्त सफ़लता के बाद, फ़ातिमा की झोली में आमिर खान की एक और फ़िल्म आ गिरी जिसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे, और इस फ़िल्म का नाम है ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान । फ़ातिमा दंगल में आमिर खान की बेटी के किरदार में नजर आईं थी ।
















