अब तक हम सभी इस बात को जान गए हैं कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ जल्द ही अनुराग बसु द्दारा निर्देशित फ़िल्म जग्गा जासूस में नजर आएंगे । भले ही यह फ़िल्म काफ़ी लंबे समय से बन रही हो लेकिन अब फ़ाइनली ये फ़िल्म सिनेमाघरों में 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है ।

फ़िल्म रिलीज होने से पहले यदि इस तस्वीर पर नजर डाले तो, रणबीर फ़िल्म की इस तस्वीर में लूट्पाट करते हुए नजर आ रहे हैं । हालांकि ये साफ़ नहीं हो पा रहा है कि रणबीर यहां बंदूक दिखाकर क्या लूटने की कोशिश कर रहे हैं । इस तस्वीर में रणबीर ने अपना चेहरा प्लास्टिक के रेपर से ढक रखा है । इस फ़िल्म में रणबीर एक जासूस का किरदार अदा कर रहे हैं ।

कहा जा रहा है कि यह सीन एक लूट का लग रहा है, लेकिन इसके पीछे असली कहानी क्या है इसके लिए हम जग्गा जासूस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।