
भले ही ईशा देओल ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया हो, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वह काफ़ी सफ़लतापूर्वक आगे बढ़ रही है । भरत तख्तानी से शादी रचाने के बाद ईशा देओल ने फ़िल्मों से दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी में ध्यान लगा दिया ।
जब से ईशा देओल के गर्भवती होने की खबर सामने आई है तब से ईशा देओल अपनी सार्वजनिक उपस्थिती से बचती नजर आ रही हैं । लेकिन हाल ही में ईशा देओल को अपने बेबी बंप को शो करते हुए देखा गया जब उनकी एक करीबी दोस्त शिलारना वज़े ने अपनी और ईशा की बेबी बंप फ़्लॉंट करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की । ये दोनों ही सहेलियां जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपने सोनोग्राफ़ी सेशन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं । इस तस्वीर में दिलचस्प ये है कि उनकी दोस्त भी प्रेग्नेंट हैं और दोनों ने साथ में बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है ।
आपको बता दें की ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से साल 2012 में 29 जून को शादी रचाई । दिलचस्प बात ये है कि ईशा और भरत की मुलाकात हेमा मालिनी की फ़िल्म टेल मी ओ खुदा के सेट पर हुई थी । वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपा जो बाद में शादी में बदल गया ।
















