
मॉडल से एक्ट्रेस बनी एमी जैक्सन की हॉटनैस किसी से भी छुपी हुई नहीं है । अपने हॉट बिकिनी अवतार और टॉपलैस तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचाने वाली एमी जैक्सन इन दिनों कन्नड़ फ़िल्म द विलेन में व्यस्त हैं । अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर एमी ने कुछ हॉट फ़ोटोशूट करवाया जिसे देखकर आपका मन उन्हें और भी ज्यादा देखने को मचल जाएगा ।
समुद्र और नावों की पृष्ठभूमि में मोनाको में फोटोग्राफर मेगने क्लेयर द्वारा फॉलो नेटवर्क के लिए किया गया यह हॉट फ़ोटोशूट, एमी जैक्सन की हॉटनैस को और ज्यादा बढ़ा रहा है । चेक के स्विमसूट में एमी की सेक्सी अदाएं कहर ढा रही हैं । अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए एमी ने लिखा, “Flashback to this time last week in Monaco shooting with @meganeclaire & interviews with the fabulous @followmenetwork team #FollowMeNetwork”.

इतना ही नहीं, एमी जैक्सन ने एक और स्विमसूट एं फ़ोटो पोस्ट करके हॉटनैस को और भी ज्यादा बढ़ा दिया । रेड स्विमसूट में एमी कहर ढा रही हैं । आपको बता दें कि यह फ़ोटो भी उसी फ़ोटोशूट का ही एक हिस्सा है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए एमी ने लिखा, “No. 1 Summer so far #Summer2017 #BestIsYetToCome Shot with the @followmenetwork gang with @meganeclaire”.
फ़िल्मों की बात करें तो, एमी जैक्सन पिछली बार फ़्रीकी अली फ़िल्म में नजर आईं थी । और अब बहुत जल्द रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म 2.0 में नजर आएंगी ।
















