हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड के लिए ये साल काफ़ी शानदार रहा । 25 जनवरी को रिलीज हुई पद्मावत की सफ़लता से शुरू होने के बाद, बॉलीवुड को एक के बाद एक सफ़ल फ़िल्में मिल रही हैं और इस तरह से ये साल बॉलीवुड के लिए, पिछ्ले कई सालों की तुलना में काफ़ी समृद्ध साल साबित हो रहा है ।

अब बॉलीवुड के आगे फ़ीका पड़ता जा रहा है हॉलीवुड…

पद्मावत के बाद सुपर हिट / हिट / कमाई करने वाली फ़िल्मों की सूची इस साल काफ़ी प्रभावशाली रही है । और अब हालिया रिलीज यशराज फ़िल्म्स की सुई धागा-मेड इन इंडिया ने बॉलीवुड की सफ़लता में एक और सितारा जड़ दिया है । और इसी के साथ इस साल के बाकी बचे महीनों के लिए और ज्यादा उम्मीदें जाग गई है ।

और अब, इस हफ़्ते रिलीज हुई श्रीराम राघवन की रोमांचक थ्रिलर फ़िल्म अंधाधुन और दूसरी सलमान खान के होम प्रोडक्शन की फ़िल्म लवयात्री, (जिसमें सलमान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉंच किया है) हॉलीवुड के विशाल सुपरहीरो वाली थ्रिलर फ़िल्म वेनम के साथ बराबरी का मुकाबला करने को तैयार है ।

लेकिन एक बार फ़िर बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच में प्रतियोगिता का कोई डर नहीं है । बहुप्रतिक्षित फ़िल्म वेनम को पहले ही काफ़ी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर समीक्षकों द्दारा जो इसे “a trainwreck of a movie” और “massive mess.” करार कर रहे है । जाहिर है, वेनम के दर्शक इन रिव्यूज को पढ़कर पहले ही निराश हो जाएंगे और इसका फ़ायदा श्रीराम राघवन की फ़िल्म अंधाधुन को होगा, जिसे पहले ही इस साल की बेहतरीन फ़िल्म बताया जा रहा है ।

हमने इस साल की शुरुआत में यही कहा था जब हमने शूजीत सरकर की अक्टूबर और शरत कटारिया की सुई ढगा को देखा था ।

तो फ़िर हॉलीवुड से कौन डरता है ? फ़िलहाल तो कोई भी नहीं । राघवन कहते हैं कि, ''दर्शकों को मजबूत प्लॉट और बांधे रखने वाली कहानी दो, तो उन्हें इस बात से जरा भी फ़र्क नहीं पड़ता की ये फ़िल्म कहां से आई है ।''

निर्माता पहलाज निहलानी, जो गोविंदा अभिनीत अपनी फ़िल्म रंगीला को जल्द ही रिलीज करने की योजना बना रहे है, इस बात से हैरान हैं कि आखिर क्यों हॉलीवुड सिनेमा अभी तक इसी तरह की डरावनी फ़िल्मों में अटका हुआ है । पहलाज ने कहा कि, ''अगर हम दर्शकों को एक अच्छी फिल्म देते हैं, तो कोई भी हॉलीवुड फिल्म रास्ते में नहीं आ सकती है । और मुझे बताएं कि ब्लैक पैंथर और एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर को छोड़कर कितनी हॉलीवुड फिल्मों ने वास्तव में भारत में बड़ा मुनाफा कमाया है ? वास्तव में अच्छी हॉलीवुड फिल्में भारत में अच्छी तरह से कमाई नहीं कर पाती हैं ।"

यह भी पढ़ें : फ़िल्म समीक्षा : अंधाधुन

वैसे निहलानी की बात में दम तो है । 1953 की क्लासिक ए स्टार इज बोर्न की बहुप्रतिक्षित रीमेक फ़िल्म जिसमें ब्रैडली कूपर और लेडी गागा है, ने भारत के अलावा हर जगह अच्छा प्रदर्शन किया है ।

कारण ?

एक सूत्र ने बताया, "हॉलीवुड म्यूजिकल फ़िल्में भारत में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है । यहां तक की ला ला लैंड और मामा मिया ने भी बुरा प्रदर्शन किया ।''

इस हफ़्ते रिलीज हुई अंधाधुन को समीक्षकों द्दारा खूब तारीफ़ें मिल रही है इसलिए दर्शक इन्हें देखेंगे और दूसरी फ़िल्म लवयात्री है, उसे भाई (सलमान खान) के कारण लोग देखेंगे ।